{"_id":"6193f6b3ef825f5018269f2e","slug":"dead-body-thrown-after-killing-young-man-etawah-news-knp664387670","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की हत्या कर शव फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की हत्या कर शव फेंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के आगरा-कानपुर सिक्सलेन हाईवे की सर्विस रोड पर रेखा पैलेस के साथ मंगलवार को एक युवक का शव बोरे में मिला है। युवक के दोनों हाथ व पैर रस्सी से बंधे थे। सिर पर शरीर पर कई जगह चोटों के निशान भी दिखाई दे रहे हैं।
युवक की पिटाई व गला दबाकर हत्या करने का शक जताया गया है। पुलिस का मानना है कि युवक की हत्या के बाद शव को यहां लाकर फेंका गया है। थाना पुलिस का कहना है कि युवक की पहचान नहीं हो सकी है।
उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद ही हत्या की सही वजह सामने आ सकेगी। थाना क्षेत्र के तुलसी अड्डा मोहल्ले में स्थित रेखा पैलेस के पास एक युवक का शव लोगों ने सुबह पड़ा देखा।
विज्ञापन
लोगों ने सूचना यूपी 112 पर दी। थोड़ी देर बाद फ्रैंड्स कालोनी थाना प्रभारी प्रभात कुमार फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी ने घटनास्थल पर छानबीन की। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए।
थाना प्रभारी के मुताबिक, मरने वाले युवक की पहचान नहीं हो सकी है। युवक की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच है। उसके शरीर नीले रंग की जींस, नीले रंग की फुल आस्तीन की स्वेटर नुमा बनियान है।
युवक के खरीर पीली धातु की चेन व अंगूठियां भी हैं। युवक के दोनों पैर व हाथ प्लास्टिक की रस्सी से बंधे हुए थे। सिर व गले पर चोटों के निशान हैं। प्रथम दृष्टया युवक की हत्या कहीं और करके यहां शव फेंका जाने प्रतीत हो रहा है।
थाना प्रभारी के मुताबिक, मामले की जांच की जा रही है। युवक की प्रेम प्रसंग में हत्या किए जाने का भी शक जताया जा रहा है।