{"_id":"69e66ffad744e4648209d1ce","slug":"dead-body-of-a-youth-found-hanging-from-a-noose-in-a-closed-room-etawah-news-c-216-1-etw1005-141432-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: बंद कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: बंद कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन
इटावा। शहर के मोहल्ला प्रकाश नगर, महेरा चुंगी में सोमवार दोपहर डेढ़ बजे बंद कमरे के अंदर युवक का शव फंदे से लटका मिला। मकान से तेज दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस के अनुसार युवक घर में अकेला रहता था और पिछले चार दिनों से बाहर नहीं देखा गया था।
प्रकाश नगर निवासी पवन (35) घर में अकेले रहते थे। सोमवार दोपहर जब उनके बंद मकान से असहनीय दुर्गंध आने लगी तो स्थानीय लोगों ने अनहोनी की आशंका जताकर डायल 112 सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो पवन का शव कमरे की चौखट से फंदे के सहारे लटका दिखाई दिया। पवन अविवाहित था। उसके माता-पिता का देहांत पहले ही हो चुका है जबकि उसकी दो बहनें हैं जिनकी शादी हो चुकी है।
घर में उसके आगे-पीछे कोई परिवार का सदस्य नहीं था। थाना प्रभारी अमित मिश्रा ने बताया कि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल पुलिस पवन के परिजन बहनों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है। उनके आने के बाद अन्य बातें स्पष्ट हो जाएगी।