फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Dead body of a young man found hanging from a tree in the field

खेत में पेड़ से लटका मिला युवक का शव

Tue, 24 May 2022 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man found hanging from a tree in the field
जसवंतनगर (इटावा)। महलई में मंगलवार को मंडी में पल्लेदारी करने वाले युवक का खेत में फंदे पर लटका मिला। पत्नी भाई की शादी में मायके गई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

ग्राम महलई निवासी पल्लेदार दीपक उर्फ छोटू कठेरिया (32) पुत्र मान सिंह मंगलवार सुबह करीब नौ बजे घर से निकला था। दोपहर को चारा लेने गईं महिलाओं ने रामबाबू दुबे के मक्के के खेत में लगे कंज के पेड़ पर दीपक का शव लटका देखा। उसके पैर जमीन को छू रहे थे। सूचना पर मान सिंह और परिवार के लोग पहुंच गए।
विज्ञापन

जसवंतनगर थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली और शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। चाचा छोटेलाल ने तहरीर दी है। परिजनों ने बताया कि दीपक की पत्नी अंजलि भाई की शादी में मायके औरैया गई थी। सूचना मिलने पर वह भी रोते बिखते पहुंच गई। उसके एक वर्षीय पुत्र वरुण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

करंट से किसान की मौत
भरथना। बेलाहार गांव में किसान लायक सिंह (47) के घर के बाहर भागवत कथा चल रही है। सोमवार रात को वह श्रद्धालुओं के लिए टेबल फैन लगाते समय करंट की चपेट में आ गए।परिजन और ग्रामीण निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। परिजनों ने बताया कि लायक सिंह कथा में परीक्षित थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed