फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Dead bodies found after two days of teenager and youth drowned in Yamuna

Etawah News: यमुना में डूबे किशोर और युवक के दो दिन बाद शव मिले

Thu, 01 Jun 2023 11:30 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Thu, 01 Jun 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
Dead bodies found after two days of teenager and youth drowned in Yamuna
(फोटो संख्या 22) सूरज की फाइल फोटो।
विज्ञापन

(फोटो संख्या 23) हर्ष की फाइल फोटो।
(फोटो संख्या 24) पोस्टमार्टम हाउस के बाहर बैठीं मृतक के गांव की महिलाएं। संवाद
जोहाना और तोड़ा गांव के पास बरामद हुए शव, गंगा दशहरा पर यमुना नदी में नहाने गए डूबे थे छह लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। गंगा दशहरा के अवसर पर यमुना में स्नान करने गए छह लोग नदी में डूब गए थे। जिसमें चार किशोरों को ग्रामीणों की मदद से उनको बाहर निकाल लिया गया था। लेकिन एक युवक और किशोर नदी में समा गए थे। दो दिन के बाद ग्रामीणों कड़ी मशक्कत के बाद एक का शव ढेड़ किलो मीटर जोहाना गांव के पास मिला।
दूसरे का घटनास्थल से तीन किलोमीटर तोड़ा गांव के पास व से बरामद कर लिया गया है। दोनों शव मिलने के बाद के बाद परिजनों और ग्रामीणों में चीखपुकार मच गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह करीब सात बजे गांव का एक किशोर व छह युवक परिजनों के साथ सिद्ध ऋषि मंदिर के पास गंगा दशहरा के पर्व के चलते यमुना नदी में स्नान करने गए थे। नदी में गहराई अधिक होने के चलते पांच किशोर और एक युवक नदी में डूब गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसमें चार किशोरों को एक ग्रामीण ने नदी में कूद कर बचा लिया लेकिन 25 वर्षीय सूरज जाटव पुत्र प्रकाश सिंह जाटव, 16 वर्षीय हर्ष उर्फ विक्की पुत्र बालेश्वर जाटव निवासी विजयपुरा थाना सिविल का पता नही चल सका था। घटना की जानकारी पर पुलिस, प्रशासन के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे थे जिसके बाद एसडीआरएफ की टीमें नदी ने दो दिन तक शवों को तलाशने में जुटी हुई थी।
एसपी सिटी कपिल देव ने बताया कि दो लोगों लगातार पुलिस और एसडीआरएफ की नदी में सर्च ऑपरेशन चला रहे थे। जिसके बाद आज सुबह करीब दस बजे ग्रामीणों की मदद से पुलिस एसडीआरएफ टीम ने शव नदी से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

.................................
आठ माह पहले हुई थी सूरज की शादी
मुन्नी देवी ने बताया कि उसका बेटा सूरज मजदूरी करता था। वह भी मनरेगा में मजदूरी करती है। आठ माह पहले मऊ में बेटे की शादी की थी। बड़ा बेटा रतन सिंह आगरा में अपनी पत्नी बच्चों के साथ ससुराल रहता है। उनके पति का आठ साल पहले देहांत हो चुका है। अब घर में सिर्फ वह और उसकी बहू निशा ही बची है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed