{"_id":"5884eb144f1c1b632af00b75","slug":"dcm-hit-truck-driver-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसीएम खड़े ट्रक से टकराई, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसीएम खड़े ट्रक से टकराई, चालक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Sun, 22 Jan 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद डीसीएम को ट्रक से अलग करती क्रेन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेज रफ्तार डीसीएम रविवार सुबह हाईवे पर खड़े एक ट्रक में पीछे से जा घुसी। जिसमें डीसीएम चालक की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में डीसीएम का केबिन ट्रक में धंस गया। चादर को काटकर चालक के शव को बाहर निकाला जा सका। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है।
अजमेर के पुष्कर निवासी चालक भगवान पुत्र सोरावाल अपने साथी के साथ डीसीएम में अंडे लेकर कानपुर की ओर जा रहा था। धरवार के करीब जलपोखरा गांव स्थित हाईवे पर ढाबे के सामने खड़े ट्रक में तेज रफ्तार डीसीएम घुस गई। इस हादसे में डीसीएम का अगला हिस्सा ट्रक में फंस गया। जिसमें 28 वर्षीय चालक भगवान सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर चौकी इंचार्ज छोटे लाल मौके पर पहुंचे और क्रेन मंगवाकर फंसी हुई डीसीएम को ट्रक से बाहर निकलवाया। डीसीएम के क्षतिग्रस्त केबिन के अंदर सीट पर दबे चालक के खून से लथपथ शव को बमुश्किल टीन की चादर काटकर बाहर निकाला जा सका। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के घर पर सूचना दे दी गई।