फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   DCM crushed villager on pilgrimage, lost his life

Etawah News: तीर्थ यात्रा पर गए ग्रामीण को डीसीएम ने कुचला, गई जान

Fri, 06 Oct 2023 12:49 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Oct 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
DCM crushed villager on pilgrimage, lost his life
इटावा। भरथना क्षेत्र के मेढ़ी दुधी से तीर्थ यात्रा पर गए व्यक्ति को सहारनपुर में डीसीएम ने रौंद दिया। ग्रामीणों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने रेफर कर दिया। इटावा जिला अस्पताल लाने के दौरान घायल की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

मेढ़ी दुधी गांव निवासी सुधीर कुमार मिश्रा पुत्र रामानंद मिश्रा तीन अक्तूबर को गांव वालों के साथ बस से तीर्थ यात्रा पर निकले थे। बुधवार देर शाम हरिद्वार से दर्शन कर सहारनपुर पहुंचे थे। सरसावा थाना क्षेत्र में हाईवे किनारे जैसे ही बस से उतरे उसी दौरान एक डीसीएम ने सुधीर को रौंद दिया। घायल को गांव वाले जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे रेफर कर दिया। हरिओम ने बताया कि सुधीर को बेहतर इलाज के लिए इटावा जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक मजदूरी करता था, उसने शादी नहीं की थी। सिविल लाइन पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed