फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   DCM collided with auto, five injured

Etawah News: ऑटो में डीसीएम ने मारी टक्कर, पांच घायल

Tue, 06 Jun 2023 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jun 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
DCM collided with auto, five injured
जसवंतनगर। शादी समारोह से भाग लेकर लौट रहे चार लोगों को तेज रफ्तार डीसीएम ने ऑटो में पीछे से टक्कर मार दी। ऑटो चालक समेत पांच लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। मंगलवार दोपहर एक बजे सिरसागंज में आयोजित विवाह समारोह में भाग लेकर शिवमं पुत्र कैलाश, छविपुत्री राम प्रसाद निवासी गण दतावली, श्यामा देवी पत्नी राम सिंह निवासी मैनपुरी, राजेस्वरी पत्नी रामप्रकाश निवासी प्रथ्वीपुरा थाना इकदिल व ऑटो ड्राइवर विकास पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी जमुनाबाग जैसे ही सरायभूपत गांव के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रही डीसीएम ने टक्कर मार दी, जिससे ऑटो पलट गया। वहीं चालक डीसीएम समेत भाग निकला। (संवाद)
विज्ञापन



लकड़ी से लदा ट्रक डिवाइडर से टकराकर पलटा

ताखा। ऊसराहार थाना क्षेत्र के आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह आजमगढ़ से यमुनानगर हरियाणा में लकड़ी लेकर जा रहे ट्रक चालक राजू निवासी शाहपुर कोतवाली जयपुर को झपकी आने से डिवाइडर से टकराकर पलट गया। इसमें लदी लकडियां एक्सप्रेसवे के नीचे जा गिरी। मौके पर पहुंची यूपीडा सुरक्षा टीम व चौकी पुलिस और पलटे ट्रक को एक साइड करवाकर चालक को प्राथमिक उपचार करवाया। यूपीडा सुरक्षा इंचार्ज नंबर सिंह ने बताया कि चालक को झपकी आने से ट्रक डिवाइडर से टकराकर पलट गया एक्सप्रेसवे पर आवागमन अवरुद्ध नहीं हुआ। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article