{"_id":"638f887ed8bcd035f364f46d","slug":"dba-election-date-etawah-news-knp7321359111","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: डीबीए चुनाव की तारीख घोषित, 21 दिसंबर को होगा मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: डीबीए चुनाव की तारीख घोषित, 21 दिसंबर को होगा मतदान
विज्ञापन
इटावा। डीबीए की एल्डर्स कमेटी ने मंगलवार को चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी। मतदान 21 दिसंबर को होगा और उसी दिन शाम को परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। कमेटी के प्रवक्ता वरिष्ठ अधिवक्ता मोहसिन अली ने इसकी जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि एल्डर्स कमेटी की बैठक मंगलवार को कमेटी के चेयरमैन योगेंद्र किशोर तिवारी की अध्यक्षता में हुई। इसमें कमेटी के सदस्यों शांति स्वरूप पाठक, प्रेमकृष्ण शर्मा व रवींद्र दुबे सहित निवर्तमान अध्यक्ष अनिल कुमार गौर ने हिस्सा लिया। डीबीए कार्यकारिणी के विभिन्न पदों के लिए प्रत्याशी आठ व नौ दिसंबर को दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक नामांकन पत्र बार एसोसिएशन कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं।
12 व 13 दिसंबर को दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। 14 को चार बजे तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। 15 को नामांकन पत्रों की जांच होगी। उसी दिन प्रत्याशियों की सूची चस्पा कर दी जाएगी। 21 को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक जिला बार एसोसिएशन सभागार में वोट डाले जाएंगे। इसी दिन पांच बजे से मतगणना प्रारंभ होगी और परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
नामांकन पत्र का शुल्क 500 रुपये निर्धारित है। नामांकन शुल्क के साथ मतदाता सूची निशुल्क प्रदान की जाएगी। अध्यक्ष पद के लिए सात हजार रुपये, महामंत्री व वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए पांच हजार रुपये शुल्क निर्धारित है। चुनाव को निष्पक्षता, पारदर्शिता व सुगमतापूर्वक कराने के लिए एल्डर्स कमेटी की सहायता के लिए 30 सदस्यीय कमेटी रहेगी।