फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   dawud car will run as an ambulance - chakrapani

एंबुलेंस बनकर दौड़ेगी दाऊद की कार-स्वामी चक्रपाणि

Sun, 20 Dec 2015 11:25 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो अमर उजाला, इटावा Updated Sun, 20 Dec 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
dawud car  will run as an ambulance - chakrapani

अंडरवर्ल्ड डान दाऊद इब्राहिम की नीलामी में खरीदी गई कार को अब मैं जलाऊंगा नहीं बल्कि जल्द ही ये कार आपको एंबुलेंस के रूप में सड़क पर दौड़ती नजर आएगी। ये बातें रविवार को शहर आए अखिल भारतीय हिन्दू महासभा व संत महासभा के अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि महाराज ने अमर उजाला से खास बातचीत में कहीं।

विज्ञापन


इटावा महोत्सव में आयोजित भजन रसामृत संध्या में शामिल होने पहुंचे चक्रपाणि महाराज ने कहा कि दाऊद की कार को वह नीलामी में 3.20 लाख रुपये में खरीद चुके हैं। पहले अंडरवर्ल्ड डान दाऊद का खौफ जनता के दिल से निकालने के लिए उन्होंने उसे सरेआम जलाने का फैसला लिया था, लेकिन बाद में विचार बदलकर उसे जनता की सेवा में लगाने की तैयारी की है।
विज्ञापन


जल्द ही वह कार की मरम्मत कर उसे एंबुलेंस के रूप में जनता को समर्पित करेंगे।  इससे पूर्व लोनिवि मंत्री शिवपाल सिंह यादव व कल्कि पीठ के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम के साथ संयुक्त प्रेसवार्ता के दौरान चक्रपाणि महाराज ने कहा कि गौ, गंगा के लिए जो काम करेगा वह उसके साथ खड़े होंगे। वार्ता के दौरान हरियाणा के कल्याण देव महाराज व भजन रसामृत संध्या के आयोजक जयचन्द्र भदौरिया मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed