फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Daughter wanted to study, father started seeing boy, hanged himself

बेटी पढ़ना चाहती थी, पिता लड़का देखने लगी, लगा ली फांसी

Thu, 02 Jun 2022 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Daughter wanted to study, father started seeing boy, hanged himself
मृतका प्रियंका की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : ETAWAH
भरथना (इटावा)। 11वीं पास करने के बाद युवती आगे पढ़ना चाहती थी लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति खराब होने से स्कूल छूट गया। अब पिता ने रिश्ते की बात शुरू कर दी, इससे आहत होकर युवती ने बुधवार को खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन

कांशीराम कॉलोनी नगला गुदे निवासी राजमिस्त्री प्रभुदयाल सुबह काम पर निकले गए थे। उनकी पत्नी मिथलेश घर पर थी। प्रथम तल पर रहने वाली मामी शांति देवी खेतों पर बकरी चराने गई थी। इस बीच प्रभुदयाल की बेटी प्रियंका (19) ने मामी के कमरे में फांसी लगा ली।
विज्ञापन

मामी के लौटने पर लोगों को जानकारी हुई। प्रियंका ने पिछले वर्ष 11वीं पास किया था। वह आगे पढ़ना चाहती थी लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति खराब होने से पढ़ाई छूट गई थी। अब पिता उसकी शादी के लिए लड़का देखने लगे थे। एक जगह रिश्ते की बात भी चल रही थी। पिता प्रभुदयाल ने बताया कि बेटी की शादी की बात चल रही थी, इसी कारण उसने फांसी लगा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी से कहासुनी पर युवक ने लगाई फांसी
ताखा। उदयपुर कलां गांव में मंगलवार रात युवक ने घर के कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। 20 दिन पहले ही उसने भाई की साली से शादी की थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
गांव के विक्रम सिंह यादव (25) पुत्र शिवराम सिंह यादव की शादी 12 मई को मथुरा जिले के फरेह थाना क्षेत्र के पौड़ी में हुई थी। उसकी पत्नी आरती बड़े भाई पवन यादव की साली है। विक्रम ने शादी पसंद से की थी। मंगलवार रात उसकी पत्नी से कहासुनी हो गई। खाना खाकर वह कमरे में सोने चला गया। सुबह देर तक बाहर न निकलने पर परिजनों को आशंका हुई। कमरे में झांककर देखा तो उसका शव फंदे से लटक रहा था। पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
युवक ने लगाई फांसी
बसरेहर। बादरीपूइ गांव में विनय कुमार (22)पुत्र संजय सिंह राजकोट में कैंटीन चलाता था। 16 मई को गांव आया था। मंगलवार रात साढ़े आठ बजे खेतों में आम के पेड़ पर रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना रात एक बजे शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

शराब के लती ने फांसी लगाई
बकेवर। अबक्करपुर गांव के तुलाराम बढ़ई (45) पुत्र राम बहादुर ने मंगलवार रात खेत पर खड़े पेड़ पर फांसी लगा ली। परिजनों के मुताबिक वह शराब पीकर घर में विवाद करता था। मंगलवार रात भी शराब पीकर हंगामा किया था। कुछ देर बार खेतों पर चला गया था। लवेदी थाने के एसआई जगपाल सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed