फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   DAP distributed under police protection

पुलिस की सुरक्षा में बांटी डीएपी

Thu, 09 Dec 2021 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
DAP distributed under police protection
बकेवर/निवाड़ीकला। खाद की कमी के चलते किसानों को अभी भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। डीएपी न मिलने से गेहूं की बुवाई में भी देर होने से किसान परेशान हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को बकेवर में किसान सेवा सहकारी समिति पर सैकड़ों की संख्या में किसान खाद लेने पहुंचे। किसानों की भीड़ देखकर समिति के कर्मचारियों ने पुलिस बुला ली। उधर, ग्राम उरैंग में महिलाओं ने समिति में लाइन में लगकर डीएपी खरीदी।
विज्ञापन

खाद कम होने और किसानों की संख्या अधिक होने की वजह से पुलिस की सुरक्षा में खाद का वितरण किया गया। इसके चलते बड़ी संख्या में किसान खाली हाथ लौट गए, जिससे किसान में गुस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान सेवा सहकारी समिति पर सुबह सात बजे से ही भारी संख्या में किसान खाद लेने के लिए पहुंच गए थे। किसान लाइन में गेट पर खड़े हो गए। सुबह दस बजे समिति का गेट खोलने पर सैकड़ों की संख्या में किसान समिति कार्यालय के बाहर लाइन लगाने के लिए पहुंच गए।
किसानों की भारी भीड़ देखकर खाद वितरण करने वाले समिति के सचिव और कर्मचारियों के हाथपांव फूल गए। इस दौरान काफी संख्या में महिलाएं भी डीएपी लेने समिति पर पहुंचीं थी।
किसानों की संख्या एक हजार के ऊपर थी और समिति पर मात्र छह सौ बोरी ही डीएपी बुधवार को भेजी गई थी। समिति के अध्यक्ष अशोक शुक्ला खुद समिति पर खाद का वितरण कराने पहुंचे, लेकिन खाद कुछ ही देर में खत्म हो गई।
बड़ी संख्या में किसान डीएपी लेने से वंचित रह गए, जिससे किसानों में आक्रोश है। किसानों का आरोप है कि डीएपी न मिलने से उनकी गेहूं की बुवाई पिछड़ती जा रही है। बुवाई पिछड़ने से गेहूं के उत्पादन पर विपरीत असर पड़ेगा।
उधर, सहकारी समिति के सचिव राजीव गोयल ने बताया कि छह सौ बोरी डीएपी आई थी, जिसे पॉस मशीन के जरिए वितरित कराया गया। खाद के लिए डिमांड लगी है और आते ही वितरित की जाएगी।
उधर, महेवा क्षेत्र में खाद की किल्लत कम होने का नाम नही ले रही। बृहस्पतिवार को उरैंग समिति में डीएपी के लिए किसानों में खूब धक्का-मुक्की हुई, जिसके चलते प्रभारी को पुलिस बल का सहारा लेना पड़ा।

केंद्र पर पुरुषों कि अपेक्षा महिलाओं की ज्यादा तादाद दिखाई दी। महिलाओं की लंबी लाइन डीएपी के लिए लगी थी। इस दौरान जिला कृषि अधिकारी अभिनंदन सिंह ने भी पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया।
उन्होंने किसानों से भी बातचीत की। उन्होंने कहा कि अगर अगर किसी भी किसान को समस्या आए तो वह इस नंबर पर 8052582187 पर संपर्क कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed