{"_id":"5fecb1498ebc3e3dd0710f1a","slug":"daggamar-buses-stopped-operating-etawha-news-knp603058240","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज कर्मियों ने उठाई डग्गामार बसों के संचालन पर रोक की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज कर्मियों ने उठाई डग्गामार बसों के संचालन पर रोक की मांग
विज्ञापन
फोटो संख्या 03 क्षेत्रीय प्रबंधक दीपक चौधरी को ज्ञापन सौपतें रोडवेज अधिकारी व कर्मचारी नेता
- फोटो : ETAWHA
रोडवेज का निजीकरण किए जाने के विरोध में और प्रदेश के राष्ट्रीयकृत मार्गों पर निजी बसों के चलाए जाने को लेकर बुधवार को बस अड्डे पर अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित सात सूत्री ज्ञापन क्षेत्रीय प्रबंधक दीपक चौधरी को सौंपा।
सभा की अध्यक्षता चंद्र प्रकाश मिश्रा ने की। कहा कि प्रदेश के राष्ट्रीयकृत मार्गों पर चलने वाली अवैध डग्गामार बसों का संचालन पूरी तरह से बंद किया जाए। लखनऊ, कुबेरपुर, नोएडा समेत 206 अन्य मार्गों के राष्ट्रीयकरण के लिए प्रस्तावित प्रकरणों पर जल्द निर्णय लेकर इन्हें जल्द राष्ट्रीयकृत मार्ग घोषित किया जाए।
एक्सप्रेस-वे व हाईवे को राष्ट्रीयकृत मार्ग घोषित किए जाने, जनहित में परिवहन निगम को आर्थिक पैकेज प्रदान किए जाने, चालकों व परिचालकों को नियमित नियुक्ति प्रदान किए जाने, शेष संविदा चालकों व परिचालकों के चरणबद्ध नियमितीकरण की योजना बनाकर इन्हें विनियमित किए जाने, सीधी भर्ती के सभी संवर्गों के रिक्त पदों को नियमित नियुक्ति द्वारा भरे जाने, कार्यशालाओं में कार्यरत आउटसोर्स कर्मियों को ठेकेदारों के चंगुल से मुक्ति दिलाने जैसी कई अन्य मांगें शामिल हैं।
विज्ञापन
इस दौरान नरसिंह यादव, कपिल देव दुबे, सुरेश मिश्रा, जगदीश यादव, अंबिका शरण, अशोक भदौरिया, शैलेंद्र यादव, शांति स्वरूप अग्निहोत्री, श्याम दुबे आदि मौजूद रहे।