{"_id":"61a13040f097bb03fb050387","slug":"dabangs-fired-at-the-ration-dealer-s-house-etawah-news-knp6662554187","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगों ने राशन डीलर के घर पर की फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दबंगों ने राशन डीलर के घर पर की फायरिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लवेदी। थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बहादुरपुर घार में बृहस्पतिवार को देर रातएक राशन डीलर के घर पर गांव के ही दबंगों ने धाबा बोलकर 10 हजार रुपये की रंगदारी मांगी। न देने पर तमंचे से कई राउंड हवाई फायरिंग की, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ।
इसके बाद दुस्साहसी दबंगों ने एक समारोह में पहुंचकर भी राशन डीलर के साथ हाथापाई की। इस बीच सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
ग्राम बहादुरपुर घार निवासी राशन डीलर संतोष सिंह ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार की रात करीब आठ बजे उसके गांव के ही जैनपाल सिंह तमंचा लहराते हुए अपने साथी धर्मेंद्र सिंह उर्फ डिस्को के साथ पहुंचा और गालीगलौज करते हुए राशन कोटा की कमाई से 10 हजार रुपये रंगदारी देने की मांग की।
विज्ञापन
इस दौरान जातिसूचक गालियां देते हुए जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायरिंग की। हवाई फायरिंग के बाद पत्नी चीखी तो गांव के लोग आने लगे, इस पर दबंग भाग खड़े हुए।
उधर, सूचना के बाद सीओ भरथना साधुराम और थानाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह मय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी जैनपाल सिंह को एक तमंचा व तीन कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया।
इस दौरान मौका देखकर दूसरा आरोपी भाग निकला। थाना पुलिस ने मारपीट, फायरिंग और एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया हैं। एसओ ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी मुकदमे दर्ज हैं। दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।