{"_id":"62ab76d87246da24c41fb0da","slug":"dabangs-committed-indecency-with-the-unsurpassed-tehsildar-etawah-news-knp702727752","type":"story","status":"publish","title_hn":"लो वोल्टेज से परेशान महिलाओं ने बिजली कार्यालय घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लो वोल्टेज से परेशान महिलाओं ने बिजली कार्यालय घेरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। लो वोल्टेज की समस्या से परेशान विकास कालोनी पक्का बाग की लोगों ने गुरुवार को बिजली विभाग के फील्ड कार्यालय का घेराव कर नारेबाजी की। प्रदर्शन में शामिल महिलाएं किसी को आने जाने भी नहीं दे रहीं थीं। एक्सईएन प्रथम श्रीप्रकाश ने प्रदर्शनकारियों से कहा कि 100 केवी का ट्रांसफार्मर रखवाया जाएगा। इसके लिए स्टीमेट बनाकर अधीक्षण अभियंता को भेजा गया है।
प्रदर्शनकारियों में शामिल आयुष अवस्थी ने बताया कम वोल्टेज के कारण सबमर्सिबल पंप भी नहीं चल पाने रहे हैं। कूलर चलाने के लिए स्टेब्लाइजर लगाना पड़ता है। बिजली कटौती भी खूब हो रही है। प्रदर्शन में जय देवी राजपूत, रिचा सक्सेना, मुन्नालाल, विमल, धर्मेंद्र, अनीता चौहान, रेशमा देवी, राधा शुक्ला, नीलम भदौरिया, पूजा,सनी सक्सेना, सरला, प्रदीप दुबे, सुनीता, सुमन, अर्चना आदि शामिल रहीं।
20 घंटे गुल रही बिजली
जसवंतनगर। लुधपुरा इलाके में लगातार 20 घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। रात 10 बजे फाल्ट और ओवर लोड के चलते सिद्धार्थ स्कूल जाने वाली रोड तार टूट गया। लाइन मैन प्रमोद कुमार, हैप्पी, बॉबी, अनिल, रवि आदि ने नगर पालिका के स्ट्रीट लाइट विभाग से लिफ्ट मंगाकर दिन में केबल बांधे। देर शाम बिजली आपूर्ति शुरू हुई।
विज्ञापन
आज पांच घंटे बाधित रहेगी बिजली
इटावा। कृषि इंजीनियरिंग कॉलेज स्थित 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र के फीडर नंबर 4 व 5 पर नुमाइश चौराहा पर क्षतिग्रस्त विद्युत पोल बदला जाएगा। इस वजह से सती मोहल्ला व पुरविया टोला की विद्युत आपूर्ति 17 जून को सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर दो बजे तक बाधित रहेगी। ये जानकारी अवर अभियंता विपिन कुमार श्रीवास्तव ने दी है। संवाद