फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Cyclist student thrown 15 feet into the air after being hit by a DCM truck; dies.

Etawah News: डीसीएम की टक्कर से 15 फीट उछला साइकिल सवार छात्र, मौत

Thu, 29 Oct 2026 12:47 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Thu, 29 Oct 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Cyclist student thrown 15 feet into the air after being hit by a DCM truck; dies.
बसरेहर। चौबिया थाना क्षेत्र में कर्री पुलिया के पास बुधवार को तेज रफ्तार डीसीएम की टक्कर से साइकिल सवार इंटर के छात्र की मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह हवा में उछलकर करीब 10 से 15 फीट दूर जा गिरा। हादसे के बाद चालक डीसीएम लेकर फरार हो गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


ऊसराहार थाना क्षेत्र के सुंदरा गांव निवासी बृजेश यादव का बेटा रॉकी (18) बुधवार को कर्री पुलिया के पास स्थित लाइब्रेरी में पढ़ने गया था। वहां से वह साइकिल से घर लौट रहा था। इसी दौरान फर्रुखाबाद की ओर से इटावा जा रही तेज रफ्तार डीसीएम ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में रॉकी गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


घटना के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने डीसीएम को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन चालक वाहन समेत भाग निकला। स्थानीय लोगों ने लहूलुहान हालत में रॉकी को आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर कर्री चौकी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


रॉकी तीन भाइयों में सबसे छोटा था। वह इंटरमीडिएट की परीक्षा की तैयारी कर रहा था। उसकी मौत की खबर से परिवार में शोक छा गया। थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed