फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Cycle marathon will pass city, will be way off

शहर से गुजरेगी साइकिल मैराथन, रास्ते रहेंगे बंद

Tue, 06 Jan 2015 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Tue, 06 Jan 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
Cycle marathon will pass city, will be way off

सैफई महोत्सव के तहत मंगलवार को साइकिल मैराथन होगी। साइकिल मैराथन इटावा लॉयन सफारी से शुरू होकर सैफई तक पहुंचेगी। मैराथन को लेकर आयोजकों के साथ-साथ प्रशासनिक अफसर दिनभर तैयारियों में जुटे रहे।

विज्ञापन


वहीं दूरदराज से आए प्रतिभागियों ने भी शहर में डेरा जमा लिया। दिनभर शहर की सड़कों पर प्रतिभागी रिहर्सल करते हुए नजर आए। साइकिल मैराथन के चलते प्रशासन ने कुछ मार्गों को बंद किया है तो कुछ मार्गों का रूट डायवर्जित किया। सीएम अखिलेश यादव लॉयन सफारी पहुंचकर हरी झंडी दिखाएंगे।
विज्ञापन


मैराथन को लेकर आयोजक, प्रशासनिक अफसर तैयारियों में जुटे रहे। सुबह करीब दस बजे लॉयन सफारी से मुख्यमंत्री अखिलेश यादव साइकिल मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। सीएम की सुरक्षा आदि को ध्यान में रखते हुए लॉयन सफारी में विशेष इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


साइकिल मैराथन में शामिल होने के लिए इटावा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, कन्नौज, औरैया, कानपुर, लखनऊ सहित मध्य प्रदेश व अन्य प्रांतों के प्रतिभागियों ने डेरा जमा लिया है। सोमवार को शहर की सड़कों पर प्रतिभागी रिहर्सल करते हुए नजर आए।

साइकिल मैराथन में विजेता रहने वाले प्रतिभागी को महोत्सव समिति की ओर से एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। द्वितीय को पचास हजार तथा तृतीय स्थान पर रहने वाले प्रतिभागी को तीस हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। प्रबंधक वेदव्रत गुप्ता ने बताया कि इसके अलावा किसी भी तरह का कोई अन्य पुरस्कार नहीं दिया जाएगा।

इन मार्गों से गुजरेगी मैराथन
लॉयन सफारी से शुरू होकर साइकिल मैराथन लुहन्ना चौराहा, साईं धर्म कांटा तिराहा होते हुए पुराना आगरा बाईपास के रास्ते पुलिस लाइन तिराहा व सिविल लाइन थाने के पास से होते हुए मैनपुरी रोड पर पहुंचेगी और यहां से आईटीआई चौराहा, वैदपुरा, हैंवरा होते हुए सैफई पहुंचेगी।


इन रूटों पर बंद रहेगा यातायात
साइकिल मैराथन के चलते ग्वालियर और बाह होते हुए आने वाले वाहन शहर में नहीं घुसेंगे। उन वाहनों को सुनवारा बाईपास से गुजारा जाएगा। कचौरा की ओर से आने वाले वाहनों को यात्रा के चौराहा साईं मंदिर के पास ही रोक दिया जाएगा। इसी तरह पुराना आगरा रोड पर आने वाले वाहनों को भी यात्रा के वक्त संत विवेकानंद विद्यालय के पास रोका जाएगा। इस दौरान जिस रूट से यात्रा गुजरेगी उन रूटों पर वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। इटावा-मैनपुरी हाइवे पर यातायात पूरी तरह से बंद रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed