फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   current run in houses, people fear for 8 hours

घरों में उतरा करंट, आठ घंटे दहशत में रहे लोग

Mon, 19 Jun 2017 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Mon, 19 Jun 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
current run in houses, people fear for 8 hours
प्रतीकात्‍मक - फोटो : प्रतीकात्‍मक

 शहर के विकास कालोनी भाग तीन में घरों में करंट उतरने से आठ घंटे तक लोग दहशत में रहे। करंट की चपेट में आने से एक गाय झुलस गई और एक की मौत हो गई। सूचना देने के करीब आठ घंटे बाद विद्युतकर्मी मौके पर पहुंचे। इससे लोगों में आक्रोश है।

विज्ञापन

सोमवार की सुबह लगभग साढे़ 6 बजे गली से गुजरी एचटी लाइन के फेस का तार टूटकर अर्थिंग के ऊपर जा गिरा। इससे घरों में हाईवोल्टेज का करंट प्रवाहित होने लगा। लोगों ने डर के मारे अपने अपने कूलर पंखे बंद कर दिए। सुबह का समय था, इसलिए ज्यादातर घरों सिर्फ कूलर पंखे ही चल रहे थे। इसलिए विद्युत उपकरण फुंकने से बच गए। गली में लगे लोहे के खंभों में करंट प्रवाहित होने लगा। एक गाय खंभे से चिपक गई। लोगों ने जैसे -तैसे उसे मौत के मुंह में जाने से बचाया। इसकी जानकारी जब विद्युत विभाग के अधिकारियों को दी गईतो उन्होंने बताया कि टीम अभी चेकिंग में है। चेकिंग समाप्त होने के बाद मौके पर पहुंचेगी। 12 बजे दूसरे विद्युल पोल से एक दूसरी गाय चिपट गई। मोहल्ले के लोगों ने उसे भी बचा लिया। इसके बाद भी विद्युत व्यवस्था नहीं सुधरी। 1 बजे के करीब तीसरे गाय की खंभे से चिपक कर मौत हो गई। जैसे ही गाय के मरने की जानकारी मोहल्ले में फैली। उन्हाेंने आक्रोश जताते हुए विद्युत विभाग के अधिकारियाें को फोन लगाए। गाय की मौत के बाद विद्युत विभाग चेता। एसडीओ जयप्रकाश यादव ने कर्मचारियों को मौके पर भेजा। इसके बाद करीब 2.30 बजे मोहल्ले की बिजली आपूर्ति सही हो सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed