{"_id":"6515c751ca492508360c9556","slug":"current-in-fan-girl-dies-etawha-news-c-216-1-etw1002-3389-2023-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: पंखे में आया करंट, बालिका की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: पंखे में आया करंट, बालिका की मौत
Fri, 29 Sep 2023 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Fri, 29 Sep 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
बसरेहर। अपने पास पंखा रखने के लिए उठाते समय बालिका करंट की चपेट में आ गई। परिजनों ने पंखे प्लग निकालकर उसे करंट से छुड़ाया। तुरंत उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
गांव बमनपुरा में बुधवार रात करीब 9 बजे रघुवीर सिंह के घर में सभी सोने की तैयारी कर रहे थे। कमरे में लगे फर्राटे पंखे को पास करने के लिए रघुवीर की बेटी रौनक (11) खिसकाने लगी। इस बीच नंगे पैर होने की वजह से वह करंट की चपेट में आ गई। चीख निकलते ही परिजनों ने बोर्ड से प्लग निकालकर उसे करंट से छुड़ाया, लेकिन तब तक वह बेसुध हो चुकी थी। परिजन से उसे सीएचसी ले गए, जहां हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानध्यक्ष बसरेहर सनत कुमार ने बताया घटना की जानकारी पर पहुंच जिला अस्पताल में मृतक बालिका का पंचनामा भर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की है।