{"_id":"5df3db978ebc3e87ad589dae","slug":"cultural-etawha-news-knp5320313159","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदी निधि का सारस्वत सम्मान समारोह 21 को, 18 मनीषी होंगे सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदी निधि का सारस्वत सम्मान समारोह 21 को, 18 मनीषी होंगे सम्मानित
विज्ञापन
इटावा। हिंदी निधि का 27वां सारस्वत सम्मान समारोह 21 दिसंबर को दोपहर 1:30 बजे शहर के इस्लामिया इंटर कालेज में आयोजित होगा। समारोह में महात्मा गांधी की पौत्री एवं सांसद डा.रामशंकर कठेरिया समेत 18 मनीषी सम्मानित होंगे।
निधि के महासचिव प्रदीप कुमार एवं सह संयोजक राजकुमार गुप्त ने बताया कि इस बार राष्ट्रीय जनवाणी सम्मान चित्रा मुदगल को प्रदान किया जाएगा। महात्मा गांधी के 150वें जयंती समारोह पुरस्कार गांधी जी की पौत्री तारा गांधी भट्टाचार्य को प्रदान किया जाएगा। सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया को सेठ गोविंद दास सुषमा स्वराज शासन प्रशासन हिंदी सेवा निधि सम्मान प्रदान किया जाएगा।
बताया सम्मान समारोह में सुप्रीम कोटे के जज विनीत शरण मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम में पूर्व राज्यपाल टीएन चतुर्वेदी एवं केशरीनाथ त्रिपाठी उपस्थित रहेंगे। शाम को कवि सम्मेलन आयोजित होगा।