{"_id":"6240a79a94ba8021b972fecc","slug":"cuatro-heridos-incluidas-tres-mujeres-en-pelea-por-tierras-etawah-news-knp687851226","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन को लेकर हुई मारपीट तीन महिला सहित चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन को लेकर हुई मारपीट तीन महिला सहित चार घायल
विज्ञापन
चकरनगर (इटावा)। बिठोली थानाक्षेत्र के पुराखेरा गांव में जमीनी विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें एक परिवार की तीन महिला समेत चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा है। घायलों में दो महिलाओं की हालत गंभीर बताई गई है।
पुराखेरा गांव निवासी राम सिंह उसकी पत्नी अंजू देवी, सहदेव की बेटी पूजा देवी, अतर सिंह की पत्नी पूनम शनिवार लहूलुहान हालत में थाने पहुंची। सभी ने पुलिस को बताया कि जमीनी विवाद में गांव के कुछ लोगों ने घर में आकर लाठी, डंडा सरिया से उन लोगों की पिटाई की। किसी तरह से वह लोग थाने आए हैं।
थानाध्यक्ष सुरेश चंद ने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है। इनमें दो महिलाओं की हालात गंभीर है। घायलों की तरफ से अभी तक तहरीर नहीं मिली है। प्रथम दृष्टया मामला जमीनी विवाद का प्रतीत हो र हा है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।