{"_id":"920644bcdab1b78d23be29c7af331c9b","slug":"crowd-arrested-robbers-pistol-reover-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीड़ ने लुटेरों को दबोचा, पिस्टल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीड़ ने लुटेरों को दबोचा, पिस्टल बरामद
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
Updated Wed, 09 Sep 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के गांव उझियानी के पास हाइवे पर दो युवकों ने मंगलवार को दिनदहाड़े टेंपो में सवार लोगों को लूटने का प्रयास किया। टेंपो चालक ने जब गाड़ी की रफ्तार तेज की तो बदमाशों ने उस पर फायर झोंक दिया। चालक के शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़ पडे़ और भीड़ ने उन्हें धर दबोचा।
पकड़े गए आरोपियों के पास से एक पिस्टल भी बरामद हुई है। पुलिस युवकों से पूछताछ कर रही है। टेंपो चालक विनोद मंगलवार को टेंपो में महेवा से आंगनबाड़ी की पंजीरी लादकर जैमलपुरा जा रहा था। टेंपो में आंगनबाड़ी कार्यकत्री सीता देवी के अलावा अन्य लोग सवार थे।
जैसे ही टेंपो उझियानी के पास पहुंचा तभी पक्का तालाब के पास हाइवे पर खडे़ दो युवकों ने लूट के इरादे से टेंपो रोकने का प्रयास किया। युवकों का इरादा भांपकर चालक ने टेंपो नहीं रोका और रफ्तार बढ़ दी। टेंपो के न रुकने पर युवकों ने चालक को निशाना बनाकर उसके ऊपर फायर कर दिया।
विज्ञापन
युवकों ने दूसरा फायर किया, लेकिन वह मिस हो गया। आगे जाकर चालक ने टेंपो रोककर शोर मचाया तो आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। लोगों को आता देख युवक भागने लगे। भीड़ ने दौड़ाकर बदमाशों को दबोच लिया। लोगों की सूचना पर हाइवे मोबाइल मौके पर पहुंची।
उनके पास से एक पिस्टल भी बरामद हुई है। एसओ बकेवर एके सिंह ने बताया कि पकड़े गए युवकों ने अपने नाम श्याम सुंदर निवासी बराही टोला व अजयरावत निवासी इटावा बताया। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। इस संबंध में किसी ने कोई तहरीर नही दी है।