फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Crop shock, death of two farmers

फसल के सदमे से दो किसानों की मौत

Sun, 26 Apr 2015 11:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Sun, 26 Apr 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
Crop shock,  death of two farmers

बकेवर थाना क्षेत्र के गांव गौतमपुरा और भरथना के ग्राम गोपियागंज में दो किसानों की मौत सदमे से हो गई। दोनों के घर वालों का कहना है कि फसल खराब होने से वे दुखी थे और इसी सदमे में उनकी जान चली गई।

विज्ञापन


बकेवर के गांव गौतमपुरा में बरसात तथा ओलावृष्टि से बर्बाद हुई फसल का सदमा द्वारिका प्रसाद चौबे (45) पुत्र शिव सेवक बर्दाश्त नहीं कर सका। उसने अपने सात बीघा खेत में गेहूं की फसल बोई थी। बरसात तथा ओलावृष्टि से उसकी फसल बर्बाद हो गई। शनिवार को उसने अपने खेत में खड़ी फसल की थ्रेसिंग कराई थी।
विज्ञापन


उसके खेत में काफी कम मात्रा में  गेहूं निकला। जो गेहूं निकला उसकी भी गुणवत्ता काफी खराब थी। गेहूं की कम पैदावार से वह परेशान  था। खेत से वह घर आया और अचानक गस खाकर जमीन पर गिर गया। उसकी निःशक्त पत्नी सुनीता तथा 14 साल के पुत्र शिवम ने गांव वालों को बुलाया। गांव वाले उसे उपचार के लिए ले जा रहे थे तभी रास्ते  में  उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुनीता ने बताया कि पैदावार कम होेने से वह परेशान था। उपचार के  लिए ले जाते समय मौत हो गई। किसान की मौत हो जाने से गांव में शोक का माहौल है। भरथना थाना क्षेत्र के ग्राम गोपियागंज में रविवार को दोपहर में  सोने लाल पुत्र छेदालाल (65) की दोपहर में सदमे से मौत हो गई।


प्रधान प्रतिनिधि वीरेंद्र कुमार ने बताया कि किसान के पास छह बीघा जमीन है।  क्षेत्रीय लेखपाल अनिल श्रीवास्तव ने कहा कि मृतक के परिजनों को परिवारिक लाभ योजना के अंतर्गत सहायता दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed