फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Youth killed by truck collision in bottling plant

बॉटलिंग प्लांट में ट्रक की टक्कर से युवक की मौत

Thu, 28 Jun 2018 11:42 PM IST
अमर उजाला, इटावा
अमर उजाला, इटावा Updated Thu, 28 Jun 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
Youth killed by truck collision in bottling plant
रोड जाम किए आक्रोशित लोग। अमर उजाला - फोटो : amar ujala
इकदिल थाना क्षेत्र में इंडेन कंपनी के बॉटलिंग प्लांट में गुरुवार शाम ट्रक की टक्कर से कर्मचारी की मौत हो गई। आर्थिक सहायता और अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े परिजनों व ग्रामीणों ने शव को प्लांट के सामने रखकर भरथना रोड पर जाम लगा दिया। एसडीएम सदर व सीओ सिटी ने समझा बुझाकर जाम खुलवाया। करीब दो घंटे तक राहगीरों को जाम से जूझना पड़ा।    क्षेत्र के गांव मानिकपुर भिखन गांव निवासी अरुण कुमार (28) बॉटलिंग प्लांट में गेट पर लोड होने वाली गाड़ियों को पास कराने का काम करता था। गुरुवार की सुबह ड्यूटी पर था, करीब दस बजे जब वह गाड़ी को पास करा रहा था। तभी तेजी से आ रहे ट्रक ने उसको टक्कर मार दी।
विज्ञापन


इससे वह घायल हो गया। आरोप है कि प्लांट पर मौजूद अधिकारियों ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया और न ही उसे उपचार के लिए भेजा। अन्य कर्मचारियों ने इसकी जानकारी अरुण के परिजनों को दी। सूचना मिलने के बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और उसे इलाज के लिए ले गए। परिजन उसे आगरा ले जा रहे थे तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। गुस्साए परिजन उसके शव को लेकर प्लांट पर पहुंचे जाम लगा दिया। जाम लगने से वाहनों का आवागमन बंद हो गया। जाम की सूचना मिलने के बाद इकदिल पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा बुझाकर जाम खोलने के लिए मनाने लगे। लोगों का कहना था कि  मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। इसके अलावा लापरवाही बरतने वाले अघिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन


बाद में जाम लगने की सूचना मिलने पर एसडीएम सदर सिद्धार्थ, सीओ सिटी अंजनी कुमार चतुर्वेदी प्रभारी निरीक्षक फ्रेंड्स कालोनी भोलू भाटी के साथ फोर्स मौके पर पहुंच गया। लेकिन लोग जाम खोलने के लिए तैयार नहीं थे। बाद में अधिकारियों के समझाने पर लोगों ने जाम खोल दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed