{"_id":"59a06a194f1c1b4a268b48cb","slug":"young-man-become-murdrer-for-rent","type":"story","status":"publish","title_hn":" किराया जुटाने को युवक बना हत्यारा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किराया जुटाने को युवक बना हत्यारा
इटावा
Updated Fri, 25 Aug 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
पकड़ा गया हत्यारोपी
- फोटो : अमर उजाला
वैदपुरा के ग्राम अधियापुर में चार दिन पूर्व हुई वृद्धा की हत्या के मामले का पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा कर दिया। हत्यारोपी युवक ने जयपुर जाने का किराया जुटाने के लिए वृद्धा के जेवर लूटकर उसकी हत्या कर दी थी। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने लूटे गए जेवर और हत्या में प्रयुक्त ईंट का टुकड़ा बरामद किया है।
विज्ञापन
ग्राम अधियापुर निवासी वृद्धा किताबश्री पत्नी स्व. श्रीचंद्र सोमवार सुबह दस बजे घूमने निकली थी। शाम तक घर न लौटने पर परिजनों ने उनकी खोजबीन की। मंगलवार सुबह गांव के ही संतोष पचौरी के खेत में एक बोरी में उनका शव मिला। सिर पर चोट के निशान थे। मृतका के पुत्र ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया था। शुक्रवार को एसएसपी वैभव कृष्ण ने पुलिस लाइन में बताया कि घटना के खुलासे के लिए वैदपुरा एसओ की टीम को लगाया गया। एसओ वैदपुरा सतेंद्र सिंह यादव को मुखबिर से सूचना मिली कि वृद्धा की हत्या गांव के ही एक युवक ने की है। पुलिस ने छानबीन की और आरोपी विपिन उर्फ बंटी पुत्र सरजीत सिंह को अधियापुर मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। वह भागने की फिराक में था। तलाशी में उसके बैग से वृद्धा के लूटे गए कुंडल, अंगूठी बरामद हुई। विपिन ने बताया कि वह जयपुर में चाबी बनाने का कार्य करता है। कुछ समय पूर्व ही वह गांव आया था। पैसे खत्म होने पर जयपुर जाने को किसी ने मदद नहीं की। सोमवार को वह अपने मकान पर था तभी उधर से किताबश्री गुजरी। उसके जेवर देखकर उसकी नीयत खराब हुई। उसे घर पर बुलाकर सिर पर ईंट मारकर उसकी हत्या कर दी। रात में शव बोरी में भरकर खेत में फेंक दिया। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। वार्ता के दौरान एएसपी जितेंद्र श्रीवास्तव व सीओ सैफई अंजनीकुमार चतुर्वेदी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
