फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   women protest at chauki, si raised revolver

महिलाओं ने चौकी पर बोला धावा, दरोगा ने तानी सर्विस रिवाल्वर

Tue, 18 Apr 2017 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Tue, 18 Apr 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
women protest at chauki,  si raised revolver
जाम लगाए ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला

सैफई थाना क्षेत्र की हैंवरा पुलिस चौकी में युवक की पिटाई से आक्रोशित गांव की महिलाओं ने पहले चौकी पर धावा बोला। दरोगा से धक्कामुक्की करते हुए मारपीट पर उतारू हो गई। दरोगा ने बचाव के लिए सर्विस रिवाल्वर निकालकर तानी तो महिलाएं सहम गई। इसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने युवक को चारपाई पर लिटाकर इटावा-मैनपुरी मार्ग पर जाम लगा दिया। ग्रामीण चौकी के दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया। सीओ सैफई का कहना है जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

हैंवरा निवासी देवेंद्र कठेरिया पुत्र हुब्ब लाल का कहना है कि सोमवार रात वह अपने घर से हैंवरा कोठी पर आ रहा था। गांव की प्रधान के पति वीरेंद्र जाटव ने अपने साथी राजेश पाल और सत्यभान के साथ मुझे रोका और कहा चुनाव के समय तूने बहुत विरोध किया था अब तुझे सबक सिखाना है। इसके बाद मुझे पीटने लगे। बाद में चौकी पर बंद कराकर पुलिस से पिटवाया। पिटाई से हालत बिगड़ने पर घर छुड़वा दिया। देर रात हुए इस घटनाक्रम की जानकारी मंगलवार सुबह गांव के लोगों को हुई। इससे आक्रोशित देवेंद्र के समर्थकों ने चौकी के सामने जाम लगाया और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सूचना पर सीओ सैफई, थानाप्रभारी गोपाल यादव और बैदपुरा पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों को समझाया, तब करीब एक घंटे बाद जाम खोला गया। चौकी इंचार्ज कुशल पांडेय का कहना है कि सोमवार को हैंवरा गांव से एक महिला की शिकायत पर देवेंद्र को चौकी लाए थे। बाद में 151 में चालान भी किया। कोई चोटें नहीं आई है। वहीं, सैफई थाना अध्यक्ष गोपाल यादव का कहना है कि इस मामले की जानकारी  उच्च अधिकारियों को दे दी गई है। सीओ सैफई का कहना है देवेंद्र कठेरिया से प्रार्थना लिया गया है और जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed