फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   women murder, deadbody thrown away

महिला की हत्या, शव फेंका

Sun, 02 Apr 2017 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Sun, 02 Apr 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन

फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र में लक्ष्मण कालोनी के पास स्थित एक भट्टे के समीप एक महिला की हत्या कर शव को फेंक दिया गया। मोहल्ले के लोगों ने शव की शिनाख्त मोहल्ले के ही गोविंद गुप्ता की पुत्री चांदनी के रूप में की। थाना पुलिस और एसएसपी शिवहरी मीना भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने हत्यारों का सुराग लगाने के लिए फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया। टीम ने घटनास्थल से आवश्यक सबूत जुटाए। मृतका के पिता ने बेटी की हत्या कर शव को फेंके जाने की तहरीर दी है। पुलिस जांच में महिला की गला घोंटकर हत्या की गई। शव पोस्ट मार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन

रविवार की सुबह मोहल्ले की महिलाएं शौच क्रिया के लिए मोहल्ले के पास ही स्थित एक भट्टा के पास गई थी। वहां पर उन्होंने एक महिला का शव पड़ा देखा तो इसकी जानकारी तुरंत मोहल्ले में आकर दी। इस पर मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त मोहल्ले के ही गोविंद गुप्ता की पुत्री चांदनी के रूप में हुई। जानकारी मिलने पर उसके परिजन भी मौके पर पहुंचे। लोगों ने इसकी जानकारी फ्रेंड्स कालोनी थाना पुलिस को दी। सूचना पर एसओ रोहित तिवारी फोर्स के मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया। महिला का शव मिलने की सूचना पर एसएसपी शिव हरी मीना एएसपी क्राइम देवेश शर्मा सीओ सिटी राघवेंद्र सिंह राठौर भी मौके पर पहुंचे। एसएसपी शिव हरी मीना ने बताया कि महिला की कहीं दूसरी जगह गला दबाकर हत्या की गई और शव को यहां पर डाल दिया। पिता ने अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस हत्यारोपियों का सुराग लगा रही है। वहीं, पिता गोविंद ने बताया कि उसने अपनी पुत्री चांदनी की शादी आठ साल पहले मोहल्ले के ही संजू उर्फ संजय के साथ की थी। संजू पंजाब में नौकरी करता है। वह चांदनी को भी साथ ले गया था लेकिन करीब एक माह पहले चांदनी वहां से एक युवक के साथ भाग गई। खोजबीन करने पर वह कानपुर में मिली। वह लोग 27 मार्च को उसे घर लाए थे लेकिन वह 31 मार्च को फिर से भाग गई उसके बाद उसका शव ही मिला। पुलिस हत्या के कारणों व हत्यारोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed