फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Woman jumps in Yamuna by quarrel with son-daughter-in-law

बेटे-बहू से झगड़कर महिला ने यमुना में लगाई छलांग

Tue, 11 Dec 2018 11:57 PM IST
अमर उजाला, इटावा
अमर उजाला, इटावा Updated Tue, 11 Dec 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
Woman jumps in Yamuna by quarrel with son-daughter-in-law
घटनास्थल पर जमा हुई भीड़। अमर उजाला - फोटो : amar ujala
बेटे-बहू से नाराज महिला ने सोमवार को पुल से यमुना में छलांग लगाकर जान दे दी। गोताखोरों को डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुल से दो किलोमीटर पर शव बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव रजुपरा में रहने वाले सुरेंद्र सिंह की 58 वर्षीय पत्नी अनीता देवी का सोमवार को अपनी पुत्रवधू व पुत्र से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इस विवाद से नाराज होकर अनीता घर से निकल आई। परिजनों से सोचा कि वह गांव में कहीं चली गई होगी। लेकिन, जब वह देर शाम तक  घर नहीं आई तो परिजनों को चिंता हुई। परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी। लेकिन देर शाम तक उनका कोई सुराग नहीं लग सका। बाद में परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी।
विज्ञापन


छानबीन के दौरान पता चला कि एक महिला ने यमुना में छलांग लगा ली थी। इस पर परिजनों ने अलावा चौकी प्रभारी उदी सतीश राठौर मौके पर पहुंचे और उन्होंने स्थानीय गोताखोरों की मदद से महिला की खोज कराई। उसका शव यमुना में पड़ा मिल गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसको पोस्टमार्टम मार्टम के लिए भेज दिया। उदी चौकी प्रभारी सतीश राठौर ने बताया कि महिला का अपने पुत्र व पुत्र वधू से किसी बात को लकर विवाद हो गया था। इसी से नाराज होकर वह घर से निकल आई और यमुना में छलंाग लगा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed