{"_id":"58c2e7124f1c1bd810dc40de","slug":"wehicle-thief-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन लुटेरा गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाहन लुटेरा गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Fri, 10 Mar 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने गुरुवार देर शाम व्यासपुरा तिराहे पर वाहन लूटने की फिराक में खडे़ अंतर्जनपदीय वाहन लुटेरे को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन
बराऊख चौकी इंचार्ज जयप्रकाश सिंह पुलिस बल के साथ गुरुवार देर शाम वांछित आरोपियों की तलाश में निकले थे। व्यासपुरा तिराहे के पास एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने उसे रोका तो उसने तमंचे से फायर कर दिया। वह तमंचे में दूसरा कारतूस लोड कर पाता, इससे पूर्व पुलिस ने उसे दबोच लिया। पकडे़ गए आरोपी ने अपना नाम सुनील पुत्र सियाराम निवासी ग्राम नहईया थाना बकेवर जनपद इटावा बताया। पुलिस के तलाशी लेने पर उसके पास से एक तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए। थानाध्यक्ष जेपी यादव ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी सुनील अंतर्जनपदीय वाहन लुटेरा है। जिसके पास से भरथना पुलिस ने एक चोरी की बाइक और जसवंतनगर पुलिस ने एक लाल रंग की बोलेरो बरामद कर गैंगस्टर की कार्रवाई की थी। वह कई बार जेल जा चुका है।
विज्ञापन