{"_id":"591c8b5e4f1c1b8b51f23e1b","slug":"two-petrol-pump-machine-seez-due-to-low-quantity","type":"story","status":"publish","title_hn":"घटतौली पर दो पेट्रोल पंप की मशीनें सीज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घटतौली पर दो पेट्रोल पंप की मशीनें सीज
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Wed, 17 May 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
petrol pump
- फोटो : प्रतीकात्मक
उपजिलाधिकारी भरथना ने जिला विधिक माप विज्ञान अधिकारी के साथ भरथना क्षेत्र के ऊसराहार रोड स्थित दो पेट्रोल पंपों छापा मारा। इस दौरान घटतौली के चलते पेट्रोल पंपों की एक-एक मशीन को सीज कर दिया।
विज्ञापन
एसडीएम राजमणि मिश्रा, जिला विधिक माप विज्ञान अधिकारी सूर्यभान सिंह ने हिंदुस्तान कंपनी के विक्रय अधिकारी हिमांशु गुजराती और अन्य इंजीनियरों के साथ भोली चौराहे के समीप स्थित विद्या फिलिंग सेंटर की पेट्रोल वितरण व डीजल वितरण की चार मशीनों को चेक किया। इसमें पांच लीटर के माप यंत्र में पेट्रोल को भर कर देखा तो उसमें 30 एमएल पेट्रोल कम निकला। घटतौली के चलते चार नोजल की एक मशीन को सीज किया गया।
विज्ञापन
इसके बाद समथर बंबा के समीप स्थित शीला फिलिंग स्टेशन को चेक किया। यहां भी दो नोजल की एक मशीन से निकाले पेट्रोल को पांच लीटर वाले माप यंत्र से मापा। तो पांच लीटर में 40 एमएल पेट्रोल कम निकला। इस पर दो नोजल वाली मशीन को सीज किया। इस मौके पर मनोज शर्मा, बिलवाग्री, लक्ष्मीकांत, महेंद्र सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन