फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   women injured in accident

ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, महिला घायल

Sat, 28 May 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा Updated Sat, 28 May 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
women injured in accident
जाम खुलाने का प्रयास करते हुए पुलिस फोर्स - फोटो : अमर उजाला

इकदिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत मानिकपुर मोड तिराहे के पास तेजी से आ रहे ट्रक एक बाइक सवार को सामने से टक्कर मार दी।  जिससे बाइक पर सवार महिला घायल हो गई। जबकि पति को मामूली चोट आई। जानकारी मिलने पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। लोगों ने ट्रक के शीशे तोड़ दिए। हाईवे पर जाम लगा दिया। जिससे यातायात प्रभावित हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां महिला की हालत गंभीर होने पर उसे सैफई रेफर कर दिया गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने थे।

विज्ञापन


विकास कॉलोनी निवासी नवीन कुमार पत्नी युगवती के साथ बाइक से जा रहे थे जैसे ही वह हाईवे पर पहुंचे तभी औरैया की ओर से तेज गति से आ रहे ट्रक ने सामने से उसकी बाइक में टक्कर मार दी । टक्कर लगने से युवती ट्रक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गई जबकि नवीन को मामूली चोटें आईं। हादसे के बाद चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया।  हादसे की सूचना मिलने पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए और उन्होंने ट्रक में तोड़फो़ड की तथा हाईवे पर जाम लगा दिया। एसओ इकदिल आलोक राय मय फोर्स के मौके पर पहुंचे और जाम खुलाने का प्रयास किया लेकिन लोग जाम खोलने को तैयार नहीं हुए। लोगों का कहना था कि तिराहे के पास से बाबा होटल तक हाईवे पर ट्रक खडे़ रहते हैं। 
विज्ञापन



जिससे सड़क काफी संकरी हो जाती है। वही हादसे का कारण बनते हैं।  सूचना पर एसडीएम सदर महेंद्र कुमार सिंह व सीओ सिटी शिवराज सिंह भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। उन्होंन लोगों को आश्वासन दिया कि रोड से ट्रकों को हटाया जाएगा। इसके बाद लोगों ने जाम खोल दिया। जाम के कारण एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। उधर घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से डॉक्टरों ने उसे सैफई रेफर कर दिया। इसके अलावा भरथना चौराहे के पास तेजी से आ रही एक कार ने विक्की सवार अमर सिंह पुत्र मुंशीलाल निवासी श्याम नगर को टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया। सूचना पर एंबुलेंस चालक बृजेश व ईएनटी ब्रह्मानंद मौके पर पहुंचे और घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed