फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Truck robber Injured in encounter, including three associates arrested

मुठभेड़ में ट्रक लुटेरे को गोली लगी, तीन साथियों समेत गिरफ्तार

Sat, 17 Nov 2018 12:02 AM IST
अमर उजाला, इटावा
अमर उजाला, इटावा Updated Sat, 17 Nov 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
Truck robber Injured in encounter, including three associates arrested
मुठभेड़ में गोली लगने से घायल बदमाश आशीष से पूछताछ करते एसएसपी। अमर उजाला - फोटो : amar ujala
ऊसराहार, फ्रेंड्स कालोनी पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम ने नगला भगे गांव के पास शुक्रवार को तीन बदमाशों को पकड़ा, जबकि उनके चौथे साथी को मुठभेड़ के बाद दबोच लिया है। मुठभेड़ में बदमाश के पैर पर गोली लगी है। बदमाशों से लूटे गए धान के दो ट्रक, चार तमंचे, मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल की जाने वाली डस्टर कार बरामद की है। पकड़े गए लुटेरों में एक के पिता और पत्नी पीएसी में सिपाही हैं।  
विज्ञापन


शुक्रवार को पुलिस लाइन के सभागार में  एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि 14-15 नवंबर की रात को एक ट्रक औरैया से धान लादकर मैनपुरी के लिए निकला था। झूंसी पुलिया के पास डस्टर कार में सवार बदमाशों ने ट्रक को लूट लिया था। प्रभारी निरीक्षक फ्रेंड्स कालोनी अनिल कुमार टीम के साथ गश्त पर थे। तभी उन्हें सूचना मिली की मंडी में कुछ संदिग्ध लोग धान बेचने की फिराक में हैं। उन्होंने टीम के साथ जाकर तीनों को पकड़ लिया। पकड़े गए लोगों ने अपनी पहचान फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के 28वीं वाहिनी पीएसी कालोनी निवासी शिवम यादव पुत्र कैलाश यादव, औरैया के मुरादगंज निवासी  विनय यादव पुत्र आज्ञाराम यादव और औरैया के अछल्दा थाना क्षेत्र के रूरूपुर निवासी मोहन यादव पुत्र ओम प्रकाश यादव बताई है। इनमें शिवम के पिता और पत्नी पीएसी में सिपाही पद पर कार्यरत हैं। पूछताछ में बदमाशों ने धान से भरे दो ट्रक लूटने की वारदात कबूली है।
विज्ञापन


बदमाशों ने बताया कि उनका एक साथी औरैया के अछल्दा थाना क्षेत्र के नंदपुर निवासी आशीष यादव पुत्र महेश चंद्र डस्टर कार से धान को बेचने की फिराक में बिचौलिये से मिलने के लिए ऊसराहार गया है। इसपर पुलिस ने गांव के बाहर चेकिंग लगा दी। इसी दौरान आती डस्टर कार को रोकने का पुलिस ने इशारा किया तो चालक ने रफ्तार बढ़ा ली। पीछा करने पर कार सवार ने फायरिंग कर दी और कुछ दूरी पर कार से उतर कर भागने लगा। इसी दौरान पुलिस की गोली पैर में लगने से बदमाश जख्मी हो गया। बदमाश की पहचान आशीष के रूप में हुई। आशीष को पुलिस ने सैफई पीजीआई में भर्ती कराया है। आशीष की निशानदेही पर पुलिस ने लूटे गए धान से भरे दो ट्रक बरामद कर लिए। एसएसपी ने बताया कि बदमाशों ने एक ट्रक ऊसराहार थाना क्षेत्र के झूंसी पुलिया के पास से व दूसरा ट्रक एरवाकटरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत हरचंपुरा के पास से लूटा था। एसएसपी अशोक त्रिपाठी ने बदमाशों को पकड़ने वाली टीम को 25 हजार रुपये का इनाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed