फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Three millions by building theft Nakab

तीन भवन में नकब लगाकर लाखों की चोरी

Fri, 10 Jun 2016 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा Updated Fri, 10 Jun 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
Three millions by building theft Nakab
कर्री गांव में चोरी के बाद राजीव कुमार से जानकारी करते पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

बसरेहर। चौबिया थाना क्षेत्र के कर्री गांव में चोरों ने तीन मकानों में नकब लगाकर लाखों का सामान पार कर दिया। परिजन घर के बरामदे में सोते रहे उन्हें चोरों की भनक तक नहीं लग सकी। सुबह सोकर उठे तो चोरी की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।  

विज्ञापन


कर्री गांव निवासी राजीव कुमार परिवार के साथ घर के बरामदे में सो रहे थे। रात में किसी समय चोरों ने उनके मकान के पिछवाड़े नकब लगी दी। चोरों ने कमरे में रखे बक्सों के ताले तोड़ दिए । उसमें रखा जेवर नगदी व अन्य सामान चुरा लिया।
विज्ञापन


बरामदे में सो रहे परिजनों को चोरों की भनक तक नहीं लग सकी। घटना की जानकारी सुबह हुई जब राजीव सोकर उठे।  उन्होंने देखा कि उनके कमरे के दरवाजे बंद हैं।  उन्हें शक हुआ तो दरवाजा खोलकर देखा तो अंदर से बंद पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने मकान के पीछे नकब लगा देखा। गांव के लोग भी एकत्रित हो गए। नकब के जरिए एक युवक ने अंदर जाकर दरवाजा खोला। राजीव ने अंदर जाकर देखा तो सारा सामान गायब था। उन्होंने बताया कि चोर उनके घर से 65 हजार रुपये नगद, जंजीर, मटर माला, अंगूठी सहित करीब एक लाख के जेवर चुरा ले गए।

उधर, इसी गांव में कृष्ण दत्त के कारखाने में चोरों ने नकब लगा दिया और वहां गोलक में रखे 55 सौ रुपये नगद व अन्य सामान चुरा ले गए। उधर, इसी गांव के चंद्र प्रकाश के कारखाने में चोरों ने नकब लगाकर लगभग 20 लीटर सरसों का तेल व गोलक में रखे चार हजार रुपये नगद चुरा ले गए।


कारखाने के बाहर सो रहे लोगों को चोरों की भनक नहीं लग सकी। एक साथ गांव में तीन चोरी की वारदात होने से लोगों में दहशत फैल गया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed