{"_id":"5c9a6dc4bdec22143439ccc8","slug":"three-days-later-the-body-of-the-teenage-and-the-elderly-trapped-in-the-trap","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन बाद जाल में फंसा किशोर और बुजुर्ग का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन दिन बाद जाल में फंसा किशोर और बुजुर्ग का शव
Tue, 26 Mar 2019 11:51 PM IST
प्रतीक दुबे
इटावा, अमर उजाला ब्यूरो
इटावा, अमर उजाला ब्यूरो
Published by: प्रतीक दुबे
Updated Tue, 26 Mar 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
गांव में सूचना देने जाते पुलिस कर्मचारी।
- फोटो : amar ujala
भैंस निकालने समय में डिभौली के पास यमुना नदी डूबे किशोर व बुजुर्ग का शव तीन दिन बाद मंगलवार को मिला। पुलिस ने अंदावा गांव के पास जाल डालकर तलाश की तो किशोर का शव जाल में फंस गया और उसको निकाला गया। वहीं, कुछ पहले ही ग्राम खिरीटी के पास बुजुर्ग का शव भी बरामद हो गया। दोनों की मौत की खबर मिलते ही गांव में हाहाकार मच गया।
रविवार दोपहर को थाना चकरनगर के ग्राम डिभौली मे भैंसों को यमुना नदी से निकालने के दौरान राहुल (17) व सुरेश (60) डूब गए थे। जिसे लगातार दो दिन से पुलिस प्रशासन व गोताखोर समेत कई गांवों के लोगों के सहयोग से ढूंढने का कार्य किया जा रहा था। उनकी तलाश में कानपुर जालौन से गोताखोरों को बुलवाया गया, लेकिन दोनों के शव नहीं मिले। इस मामले में भरथना विधायक सावित्री कठेरिया भी मौके पर पहुंची। जिन्होंने पुलिस को शव की खोजबीन करने व जाल डालने की सलाह दी।
उसके बाद मोटर वोट से पुलिस ने दोनों के शवों की तलाश की। डिबौली से चार किलोमीटर दूरी पर खिरीटी व अंदावा गांव के पास पुलिस व गोताखोरों ने जाल डाला, जिसमें किशोर का शव फंस गया और शव पानी में उतराने लगा। उसके बाद बुजुर्ग का शव मिल गया। थाना प्रभारी चकरनगर बलिराज शाही ने बताया दो शव पानी के नीचे गड्ढे में फंसा था, जाल के माध्यम से दोनों शवों को निकाला गया। वहीं, दूसरी तरफ गांव में दोनों केशव की सूचना मिलते ही कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा।