फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Threat to leave village if not agree

राजीनामा न करने पर गांव छोड़ने की धमकी

Tue, 03 Oct 2017 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा Updated Tue, 03 Oct 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन

बसरेहर।  चौबिया थाना क्षेत्र के गांव अडूपुरा में मारपीट के मामले में राजीनामा न करने पर दबंगों ने एक परिवार के साथ मारपीट की। दबंगों ने धमकी दी कि उन्होंने राजीनामा नहीं किया तो वह गांव छोड़कर भाग जाएं। इस धमकी से पूरा परिवार दहशत में है। पीड़ित ने परिवार के साथ थाने में जाकर तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


गांव निवासी राम दिनेश पुत्र चंद भान के साथ गांव के दबंग लोगों ने करीब डेढ़ साल पूर्व मारपीट की थी। इसकी रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए वह थाने गए। बाद में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। रिपोर्ट दर्ज न होने के बाद उसने कोर्ट का सहारा लिया था। कोर्ट के आदेश पर उसकी रिपोर्ट दर्ज की गई थी जिसका मामला कोर्ट में विचाराधीन है लेकिन अब दबंग लोग उस पर मामले में राजीनामा बनाने का दबाव बनाया।  राम दिनेश ने राजीनामा करने से मनाकर दिया जिससे नाराज होकर दबंगों ने मंगलवार को उसके घर में घुसकर मारपीट की। उसकी पत्नी रतानी देवी व पुत्री किरन उसे बचाने के लिए आई तो उनके साथ भी मारपीट की। दबंगों ने धमकी दी कि यदि उसने राजीनामा नहीं किया तो उसके साथ इसी तरह से मारपीट करेंगे। दबंगों ने उसे गांव छोड़ने की भी धमकी दी। पीड़ित ने इस संबंध में थाने में तहरीर दी है। एसओ इंद्र पाल सरोज ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed