खाली मकान के ताले तोड़कर लाखों की चोरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के बंगाली कॉलोनी में रविवार रात चोरों ने राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के खाली मकान के ताले तोड़ कर लाखों का सामान चुरा लिया। चोर अलमारी तोड़कर उसमें रखे जेवर व नगदी सहित करीब 4.50 लाख कीमत का सामान ले गए। सोमवार की सुबह लोगों ने जब मकान के ताले टूटे देखे तो चोरी की जानकारी मकान मालिक को दी। चोरी की सूचना पर परिवार सहित मकान मालिक पहुंचे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। घटना की तहरीर दे दी गई है। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।
मुख्यमंत्री के गांव सैफई के मूल निवासी देवेंद्र कुमार यादव राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। उन्होंने बंगाली कॉलोनी में अपना मकान बनाया है। वह रविवार को अपने मकान में ताला डालकर परिवार के साथ रिश्तेदारी में मैनपुरी चले गए। चोरों ने रात में किसी समय उनके मकान के मेन गेट का ताला तोड़ दिया और मकान में प्रवेश कर गए। चोरों ने कमरे के दरवाजे को काट दिया और अंदर घुस गए। चोरों ने कमरे में रखी अलमारी का लॉक तोड़ दिया और उसमें रखे जेवर व नकदी चुरा ले गए। लोगों से सोमवार की सुबह उनके मकान के ताले टूटे देखे तो इसकी जानकारी देवेंद्र को दी। चोरी की सूचना मिलने पर वह अपने मकान पर पहुंचे तो सामान को बिखरा पडा देख दंग रहे गए। अलमारी में जाकर देखा तो सारासामान गायब था उन्होंने इसकी सूचना फ्रेंड्स कॉलोनी थाना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया। देवेंद्र ने बताया कि चोर उनके घर से सोने का हार, जंजीर, चार चूड़ियां, पांच अंगूठी, पच्चीस हजार रुपये नगद, दो गैस सिलेंडर और एक सिलाई मशीन चुरा ले गए।