फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The murder of the tenant by the iron rod on the head

सिर पर लोहे की रॉड मारकर किराएदार की हत्या

Sat, 12 Jan 2019 11:09 PM IST
etawah Published by: gaurav gaurav Updated Sat, 12 Jan 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
The murder of the tenant by the iron rod on the head
थाने में मौजूद परिजन - फोटो : amarujala
  इटावा। बढ़पुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत उदी मोड़ पर शराब के नशे में हुए विवाद के बाद दुकान मालिक ने किराएदार के सिर पर लोहे की रॉड मारकर घायल कर दिया। पीजीआई ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता ने मकान मालिक के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त रॉड बरामद कर ली है।  
विज्ञापन

बकेवर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव रामनगर निवासी संजय सिंह (35) पुत्र नौबत सिंह अपने साथियों के साथ गांव में फेरी लगाकर बाल खरीदने का काम करता था। शुक्रवार को उसने उदी मोड़ पर नरेश सिंह भदौरिया की दुकान को किराए पर लिया था। संजय दुकान पर ही रहता था। इसी बीच उसके साथ तहसीन व और मुनेश भी रहने लगे।  शुक्रवार की शाम को संजय साथियों के साथ दुकान में बैठकर शराब पी रहा था, तभी नरेश भदौरिया भी आ गया। उसने भी तीनों के साथ बैठकर शराब पी। इसी बीच नरेश का किसी बात को लेकर संजय से विवाद हो गया और दोनों में मारपीट होने लगी। संजय के साथियों ने बीच बचाव करने का प्रयास किया। तभी मौका पाकर नरेश ने लोहे की रॉड का उठाकर संजय के सिर पर दो वार कर दिए। संजय लहू लुहान होकर गिर पड़ा। घटना के बाद नरेश वहां से भाग निकला। संजय के साथियों ने घटना की जानकारी चौकी पुलिस को दी। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई भेज दिया लेकिन रास्ते में ही संजय की मौत हो गई।
विज्ञापन

जानकारी मिलने के बाद एसएसपी अशोक त्रिपाठी ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। इस संबंध में पिता नौबत सिंह ने नरेश भदौरिया पुत्र बलबीर सिंह निवासी खेड़ा अजब सिंह हाल पता उदी मोड़ के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने नरेश भदौरिया को गिरफ्तार कर लिया। हत्या में प्रयुक्त रॉड को बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ बढ़पुरा जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि उसकी निशान देही पर आला कत्ल भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed