{"_id":"5cdda97dbdec2207334c39f9","slug":"tent-businessman-died-in-an-accident-in-etawah","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटावा में टेंट व्यवसायी की हादसे में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
इटावा में टेंट व्यवसायी की हादसे में मौत
Thu, 16 May 2019 11:48 PM IST
प्रतीक दुबे
इटावा, अमर उजाला ब्यूरो
इटावा, अमर उजाला ब्यूरो
Published by: प्रतीक दुबे
Updated Thu, 16 May 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिना हेलमेट बाइक चलाने में एक टेंट व्यवसायी की जान चली गई। हादसा सैफई थाने के हैवरा गांव के पास बुधवार देर रात किसी वाहन की टक्कर लगने से हुआ। व्यवसायी का सिर डिवाइडर से जा टकराया और गंभीर चोटें लगने से मौत हो गई। बाइक पर पीछे बैठा उसका दोस्त घायल हो गया। उसका मिनी पीजीआई में इलाज चल रहा है।
पछायगांव गांव निवासी अजय सिंह उर्फ रिषी (32) पुत्र देशराज सिंह भदावर में टेंट का कारोबार करते थे। बुधवार को उनकी बोलेरो दोस्त मांग कर ले गया था। लौटते समय बोलेरो करहल के पास खराब हो गई। अजय, उसका दोस्त योगेंद्र उर्फ छोटे पुत्र लक्ष्मण सिंह बाइक पर मिस्त्री को लेकर करहल गए। मिस्त्री ने बोलेरो ठीक कर दी तो अजय ने ड्राइवर और मिस्त्री को पछायगांव के लिए रवाना कर दिया। अजय और योगेंद्र बाइक से लौट रहे थे।
रास्ते में वाहन से टक्कर लगते ही बाइक से गिरे अजय का सिर डिवाइडर से जा टकराया। हेलमेट न लगाए होने से सिर में गंभीर चोटें आईं और योगेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक वाहन लेकर भाग निकला। पुलिस ने दोनों घायलों को मिनी पीजीआई सैफई पहुंचाया, जहां अजय को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
अजय की मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। परिजन व आसपास के लोग अस्पताल पहुंचे गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष कृपा नारायण तिवारी, प्रधान देव प्रताप सिंह भदौरिया, देवेंद्र भदौरिया पुत्तन आदि ने पोस्टमार्टम हाउस जाकर परिजनों को ढांढस बंधाया।