फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Stop the sleeping people in the room and stole cash

सोते घरवालों को कमरे में बंद कर नगदी-जेवर चुराए

Sun, 06 Jan 2019 11:40 PM IST
प्रतीक दुबे अमर उजाला, इटावा
अमर उजाला, इटावा Published by: प्रतीक दुबे Updated Sun, 06 Jan 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
Stop the sleeping people in the room and stole cash
कमरे में बिखरा सामान। अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
इकदिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव कुरेट में चोरों ने शनिवार रात एक मकान को अपना निशान बनाया। मकान के पिछवाडे़ से घुसे चोरों ने कमरे में परिजन सो रहे लोगों को बंद कर दिया। अन्य कमरों से नगदी, जेवर के अलावा अन्य सामान चुरा ले गए। रविवार सुबह परिजनों को कुंडी बाहर से लगी मिली तो उन्होंने आवाज देकर लोगों को बुलाया और कुंडी खुलवाई । पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। चोर करीब डेढ़ लाख का सामान ले जाने में सफल रहे।  
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव कुरेट निवासी सुनील दत्त पुत्र काली चरन परिवार के साथ शनिवार की रात को खाना खाने के बाद कमरे में सोन चले गए। तभी रात के समय चोर उनके घर के पिछवाडे़ से मकान में प्रवेश कर गए। चोरों ने उस कमरे की कुंडी बाहर से बंद कर दी जिसमें परिवार के लोग सो रहे थे। इसके बाद बगल के कमरे का ताला तोड़ दिया और उसमें रखे बक्सों को उठा ले गए। चोर वारदात को अंजाम देते रहे लेकिन परिजनों को भनक नहीं लगी।
विज्ञापन


चोरों ने गांव के पास खेतों में बक्सों के ताले तोड़ कर उसमें रखी नगदी व जेवर चुरा ले गए। घटना की जानकारी रविवार की सुबह हुई जब सुनील दत्त सोकर उठे तो उन्हेें बाहर से कुंडी बंद मिली। उनकी आवाज सुनकर आए पड़ोसियों ने दरवाजा खोला। अन्य कमरों से बक्से गायब थे। खोजबीन में बक्से खेतों में मिले। उन्होंने घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। सुनील दत्त की पत्नी उर्मिला ने बताया कि चोर उसके घर से कानों के टाप्स, मंगलसूत्र, कुंडल, अंगूठी , नाक की करधनी, तीन जोड़ी पायलें  व 70 हजार रुपये ले गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed