{"_id":"5849a0164f1c1b9b19449f26","slug":"soldiers-bail","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाहियों को मिली जमानत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिपाहियों को मिली जमानत
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Thu, 08 Dec 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
सिपाही
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
प्रतापगढ़ में पेशी से वापस मथुरा जेल ले जाते समय बुधवार को फरार हुए बंदी नौशाद उर्फ डीएम के मामले में गिरफ्तार सिपाहियों को सीजीएम कोर्ट से जमानत मिल गई। जीआरपी ने चारों सिपाहियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गुरुवार को कोर्ट में पेश किया था। दूसरी ओर फरार हुए बंदी की तलाश में अब तीन जिलों की पुलिस लग गई है।
बंदी नौशाद उर्फ डीएम निवासी थाना लालगंज जिला प्रतापगढ़ को पेशी से वापस मथुरा ले जाते समय मगध एक्सप्रेस से कूदकर फरार हो गया था। घटना भरथना थाना क्षेत्र में होने के कारण बंदी को लेकर जा रहे चारों सिपाहियों ने इसकी सूचना इटावा जीआरपी थाने को दिया था। जिसके बाद पुलिस ने सभी सिपाहियों को हिरासत में ले लिया और मथुरा व प्रतापगढ़ पुलिस को मामले की पूरी जानकारी दी। जिसके बाद देर शाम मथुरा पुलिस के एसआई एपी यदुनाथ सिंह की तहरीर पर फरार हुए बंदी व चारो सिपाहियों के खिलाफ जीआरपी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया।
दूसरे दिन गुरुवार को थाना पुलिस ने चारो सिपाहियों को सीजीएम कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने मामले को सुनते हुए सिपाहियों को जमानत दे दी। जीआरपी व भरथना थाना पुलिस के साथ मथुरा व प्रतापगढ़ पुलिस ने भी फरार बंदी की तलाश शुरू कर दी हैं।