{"_id":"599b1fce4f1c1b54018b464a","slug":"si-beat-hotel-worker","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा ने होटल कर्मियों को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दरोगा ने होटल कर्मियों को पीटा
इटावा
Updated Mon, 21 Aug 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
जानकारी देते पीड़ित।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टिक्सी मंदिर के पास होटल पर खाना खाने गए दरोगा ने शराब न देने पर होटल कर्मियों को पीट दिया। पीड़ितों की शिकायत पर एसएसपी ने मामले की जांच सीओ सिटी को सौंपी है।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के टिक्सी मंदिर के पास आजाद होटल पर छिपैटी के मालियन टोला निवासी नीरज पुत्र सूरज प्रसाद व जितेंद्र कुमार पुत्र जगदीश सिंह काम करते हैं। रविवार रात 12 बजे दोनों होटल बंद कर रहे थे। फ्रेड्स कालोनी में तैनात दरोगा एक सिपाही के साथ होटल पहुंचा। उसने दोनों से शराब मांगी। नीरज और उसके साथी ने कहा कि होटल पर शराब नहीं है। इससे नाराज होकर दरोगा ने सिपाही के साथ दोनों के साथ मारपीट की। दरोगा उन्हें थाने ले गया। जब होटल मालिक ने परिजनों को इसकी जानकारी दी तो वह थाने पहुंचे। दरोगा ने दोनों को रात भर थाने में बैठाए रखा। सोमवार सुबह पांच हजार रुपये लेकर उन्हें छोड़ दिया। पीड़ितों ने सोमवार को एसएसपी वैभव कृष्ण को पूरे मामले की जानकारी दी। एसएसपी ने सीओ सिटी से जांच कर रिपोर्ट देने को कहा है।
विज्ञापन