फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Report of robbery against police station and sepoys

थानाध्यक्ष व सिपाहियों के खिलाफ डकैती की रिपोर्ट

Fri, 22 Sep 2017 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा Updated Fri, 22 Sep 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
Report of robbery against police station and sepoys
court - फोटो : प्रत‌िकात्मक

इटावा। इकदिल थाने में शुक्रवार को कोर्ट के आदेश पर यहां कार्यरत रहे थानाध्यक्ष, क्राइम ब्रांच प्रभारी सहित 15-20 पुलिस कर्मियो के खिलाफ डकैती की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोप है कि इन लोगों ने घर में घुसकर महिलाओं के साथ मारपीट की और जेवर, नकदी, राइफल व अन्य सामान लूट ले गए। विरोध करने पर परिवार के एक सदस्य को गिरफतार कर लिया।

विज्ञापन


क्षेत्र के गांव कांकरपुरा निवासी आशीष कुमार पुत्र संजीव कुमार ने आरोप लगाया कि 25 सितंबर 2016 को वह अपने परिवार के साथ घर पर थे। रात करीब 11 बजे किसी ने दरवाजा खटखटाया तो उसने बदमाश समझ यूपी 100 पर सूचना दी। लगातार दरवाजा खटखटाने पर उसे खोला तो तत्कालीन इकदिल थाना प्रभारी आलोक राय, क्राइम ब्रांच प्रभारी के अलावा 15-20 पुलिस कर्मी घर में घुस गए। पुलिस ने घर में तोड़फोड़ की।
विज्ञापन


अलमारी का ताला तोड़ दिया। उसमें रखी पिता की लाइसेंसी राइफल, 24 हजार रुपया नकद जंजीर, हार, अंगूठी आदि लूट लिए। घर में रखा बिजली का तार, इंसूलेटर आदि सामान भी उठा ले गए। मां, दादी व चाचा ने विरोध किया तो पुलिसकर्मियों ने उन्हें पीटा। उसके चाचा मधुर उठा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में पुलिस मुठभेड़ का मामला दर्ज कर मधुर को जेल भेज दिया। आशीष ने आरोप लगाया कि उसने इस संबंध में थाने और फिर एसएसपी से शिकात की, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। इस वजह से कोर्ट का सहारा ले रहा है। कोर्ट ने मामले की सुनवाई के बाद इकदिल थाने में रिपोर्ट दर्ज करने का निर्देश दिया। शुक्रवार को इकदिल पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जाचं शुरू कर दी है। फिलहाल तत्कालीन इकदिल थानाध्यक्ष अब बकेवर थानाध्यक्ष हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed