फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   poorwanchal bank worker beaten

पूर्वांचल बैंक के कर्मी को पीटा

Wed, 30 Nov 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Wed, 30 Nov 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
poorwanchal bank worker beaten
घायल अनुज कुमार। - फोटो : अमर उजाला
कस्बा बसरेहर स्थित पूर्वांचल बैंक में लाइन में लगे कुछ दबंगों को आगे जाने से रोकना संविदा कर्मी को महंगा पड़ गया। दबंगों ने संविदा कर्मी को पीटकर लहूलुहान कर दिया। पुलिस ने एक व्यक्ति को पकड़ लिया जबकि  उसके साथी भाग गए।
विज्ञापन

संविदा कर्मचारी अनुज कुमार पुत्र महिपाल सिंह निवासी बसरेहर बुधवार सुबह बैंक में ड्यूटी कर रहा था। इस दौरान बैंक से रुपये निकालने को बाहर तक लाइन लगी थी। लाइन में लगे चार युवकों ने आगे निकलने का प्रयास किया तो अनुज ने उन्हें रोका। इस पर विवाद होने लगा और चारों युवकों ने उसे बुरी तरह पीट दिया। अनुज ने बताया कि मंगलवार को भी इन युवकों ने उसके साथ झगड़ा किया था। उसी रंजिश में बुधवार को आकर पिटाई की। पुलिस ने बादरीपूठ के एक युवक को पकड़ लिया है। जबकि उसके साथी फरार हो गए। बसरेहर पुलिस का कहना है कि  तहरीर मिल गई है। मामला दर्ज कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed