फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   police search evidence by crime scene reconstruction

क्राइम सीन रिकंस्ट्रक्शन कर तलाशे सुराग

Tue, 23 May 2017 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Tue, 23 May 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
police search evidence by crime scene reconstruction
प्रोफेसर कालोनी पहुंची टीम। - फोटो : अमर उजाला

 शहर की प्रोफेसर कालोनी में भट्ठा व्यवसायी की पत्नी की हत्या एवं लूट के मामले को पुलिस ने काफी गंभीरता से लिया है। आईजी के निर्देश पर लखनऊ व कानपुर की छह सदस्यीय टीम ने सोमवार को क्राइम सीन रिकंस्ट्रक्शन कर इस मामले के सुराग तलाशे।

विज्ञापन

 प्रोफेसर कालोनी निवासी ईंट भट्ठा व्यवसायी मुन्नूसिंह वर्मा की पत्नी नीलम सिंह की 20 मई को दिनदहाड़े घर के अंदर हत्या कर दी गई थी। साथ ही जेवर व नगदी भी लूट ली गई थी। रविवार को आईजी जोन आलोक सिंह भी आए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों के साथ घटना के संबंध जानकारी ली। घटना के जल्द खुलासा करने का आश्वासन दिया। आईजी जोन ने कानपुर व लखनऊ की छह सदस्यीय फारेंसिक टीम को क्राइम सीन रिकंस्ट्रक्शन के लिए भेजा। सोमवार को ये दल प्रोफेसर कालोनी पहुंचा। भट्ठा मालिक के घर बाकायदा फिल्मी तरीके से घटना का डेमो किया। उन्होंने एक पुतला मंगाया और घर पर जैसे शव पड़ा मिला था, वैसे ही पुतले को लिटाया। लखनऊ टीम के इंचार्ज सुरेशचंद्र, कानपुर टीम के  इंचार्ज आर श्रीवास्तव के नेतृत्व में आई छह सदस्यीय टीम ने करीब ढाई घंटे तक डेमो किया। टीम ने घटना के बारे में कुछ बताने से इंकार कर दिया। सीओ सिटी राघवेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि कानपुर व लखनऊ की टीम ने प्रोफे सर कालोनी में घटनास्थल पर जाकर डेमो किया था। अभी तक टीम ने कोई रिपोर्ट नहीं दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed