फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   2 lootere arrested

दो लुटेरों को दबोचा

Sat, 04 Mar 2017 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Sat, 04 Mar 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
 2 lootere arrested
लुटेरों से बरामद असलहे। - फोटो : अमर उजाला

बकेवर थाना पुलिस ने महेवा के पास से दो लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। उनका एक साथी भाग गया। लुटेरों के पास से लूटा गया सामान और तमंचा बरामद हुआ है।  

विज्ञापन

शनिवार को पुलिस लाइन के मीटिंग हॉल में पत्रकार वार्ता में एसएसपी शिव हरी मीना ने बताया कि आठ फरवरी को औरैया जिले के ऐरवाकटरा थाना क्षेत्र के गांव नगला हरिया निवासी राकेश कुमार पुत्र शिवदत्त अपनी पुत्रवधू  अर्चना को छोड़ने उसके मायके जा रहे थे। बहेड़ा पुल केे पास एक बाइक सवार तीन लुटेरों ने ओवरटेक कर उनकी बाइक रोक ली। लुटेरों ने अर्चना से बैग लूट लिया। इस दौरान अर्चना बाइक से गिर पड़ी, जिसमें उसे चोटें भी आईं थीं। एसओ बकेवर जेपी यादव टीम के साथ लुटेरों की तलाश में जुटे थे। शुक्रवार शाम मुखबिर से सूचना मिली कि लुटेरे लूट के माल को बेचने की फिराक में हैं। वह महेवा से बकेवर आ रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगे। पुलिस ने दो लुटेरों को धर दबोचा जबकि एक भाग गया। तलाशी में उसके पास लूट के सामान के अलावा तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। लुटेरों ने अपना नाम राजीव कुमार उर्फ छुटंकी उर्फ छोटे लला पुत्र केदार सक्सेना निवासी हरिचंदपुर थाना इकदिल, सनी पुत्र किशन स्वरूप निवासी सेंगन पुटठा थाना अजीतमल जिला औरैया बताया। फरार हुए साथी का नाम देवेंद्र पुत्र शिव कुमार कुशवाहा निवासी हरिचंदपुर इकदिल बताया। एसएसपी ने बताया कि लूटा गया मोबाइल और जेवरात भी मिले हैं। दोनाें को जेल भेज दिया गया। उन्होंने पुलिस टीम को पांच हजार रुपये देने की घोषणा की। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक राम किशन यादव भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed