फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   police caught lootera gang

लिफ्ट देकर लूटपाट करने वाले गैंग का खुलासा

Wed, 10 May 2017 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Wed, 10 May 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
 police caught lootera gang
गिरोह के बदमाश - फोटो : अमर उजाला

राहगीरों को लिफ्ट देकर लूटपाट करने वाले गैंग का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। मंगलवार को पिता-पुत्र से 20 हजार रुपये लूटने वाले कार सवार गैंग के तीन बदमाशों को पुलिस ने बुधवार को जेल भेज दिया। इनके पास से नशीला पदार्थ और चाकू भी बरामद हुआ है।

विज्ञापन

मंगलवार को झांसी से तरबूज बेचकर लौट रहे कन्नौज के सौरिख के गांव खानपुर के रहने वाले विक्रम सिंह और उनके बेटे शिववीर सिंह को भरथना ओवरब्रिज पर लिफ्ट देकर कार सवार बदमाशों ने 20 हजार रुपये लूट लिए थे। उन्हें रास्ते में फेंकने के बाद बदमाश मक्का के खेत में छिप गए थे। एएसपी राम किशुन यादव ने बताया कि पुलिस ने बदमाशों की खोजबीन शुरू कर दी। भदामई पुल की ओर से इन बदमाशों के आने की सूचना मिली। जिस पर बसरेहर एसओ भोलू सिंह भाटी के नेतृत्व में एसआई विजय सिंह समेट टीम ने उन्हें घेर लिया। पुलिस को देख आरोपी भागने लगे, लेकिन उन्हें दबोच लिया गया। इनके नाम शिकोहाबाद के गांव दिकतौली के रहने वाले राशिद, नौशाद और नगला कुंज के ड्राइवर शांति स्वरूप हैं।  एएसपी ने बताया कि आरोपियों के पास से लूटे गए 20 हजार रुपये, नशीला पदार्थ, इंडिगो गाड़ी (यूपी 83 जे 5961) और एक चाकू बरामद हुआ है। तीनों ही आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। पुलिस टीम को पुरस्कृत भी किया गया है।
विज्ञापन


आधा दर्जन वारदातों की रिपोर्ट भी नहीं
इटावा। राहगीरों को शिकार बनाकर लूटने वाले गैंग का पुलिस ने पर्दाफाश तो किया है, लेकिन उनके द्वारा की गईं पुरानी वारदातों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। किरकिरी से बचने के लिए पुलिस उन मामलों को ही पचाती दिख रही है। इन बदमाशों ने करीब आधा दर्जन और वारदातें भी की थीं। इन वारदातों पर न ही कोई रिपोर्ट दर्ज हुई और न ही पीड़ितों का पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
पकड़े गए आरोपी जो वारदातें कबूल रहे हैं, वह दूसरे जिले की है। भरथना ओवरब्रिज के पास दस हजार रुपये लूट की बात कह रहे हैं। वारदात किसके साथ हुई, इसकी जानकारी नहीं मिली है और न ही उस पर कोई कार्रवाई की है।

भोलू सिंह भाटी, एसओ बसरेहर

पीड़ितों का लगाया जाएगा पता : एएसपी
- एएसपी राम किशुन यादव ने इस मामले पर जांच कराने की बात कही है। उनका कहना है कि जो भी वारदातें इन बदमाशों ने कबूली हैं, उनको गंभीरता से लिया जाएगा। जो पीड़ित हैं, उनका पता लगाया जाएगा। इसको लेकर इन बदमाशों से पूछताछ होगी। संबंधित जांच पुलिस टीम को निर्देश जारी कर दिए जाएंगे। पता चलने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed