{"_id":"58bda0694f1c1b5d73dc41d3","slug":"one-accused-caught-in-udisa-in-jewllers-fraud-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफ से टप्पेबाजी करने वाले को उड़ीसा में दबोचा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सराफ से टप्पेबाजी करने वाले को उड़ीसा में दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Mon, 06 Mar 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
बरामद सोने के जेवरात।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र अंतर्गत भरथना चौराहे के पास सराफ के साथ हुई टप्पेबाजी की घटना का पुलिस ने सोमवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने उड़ीसा के जिला जाजपुर से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जबकि उसके तीन साथी भाग गए। उसके पास से साढे़ छह लाख के जेवर बरामद हुए हैं। एसएसपी शिवहरी मीना ने पुलिस टीम को पांच हजार का इनाम दिया है।
विज्ञापन
पुलिस लाइन में एसएसपी श्री मीना ने बताया कि गत 9 फरवरी को बाबा ज्वैलर्स के मालिक राजेश सोनी का पुत्र रोहित सोनी दुकान खोलने गया था। उसने जेवरों से भरा बैग स्कूटर की डिग्गी में रखा था। मौका पाकर टप्पेबाजों ने स्कूटर की डिग्गी का ताला तोड़ दिया और जेवरों भरा बैग लेकर भाग निकले। इस घटना के खुलासे के लिए एसओ फ्रेंड्स कालोनी रोहित तिवारी और क्राइम ब्रांच की टीम को लगाया गया। टीमों ने आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला तो कुछ संदिग्ध चेहरे सामने आए। जानकारी मिली कि इस शक्ल के लोग पक्काबाग पर देखे गए हैं। वहीं एक मकान में कमरा लेकर रह रहे थे। पुलिस ने मकान मालिक से पूछताछ की तो उसने बताया कि चार लड़के थे। उन्होंने कपड़ों की बिक्री करने की बात की थी। पुलिस ने उनके मोबाइल को सर्विलांस पर लगाया तो उड़ीसा में लोकेशन मिली। उन्होंने चौकी प्रभारी फ्रेंड्स कालोनी सतीश कुमार राठौर के नेतृत्व में दो टीमों का गठन कर उड़ीसा रवाना किया। टीमों ने वहा की पुलिस के साथ मिलकर जाजपुर जिले के कोरई गांव में छापा मारा। यहां से सीताराम दास पुत्र नागेश्वर दास को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी किए साढे़ छह लाख के जेवरात बरामद कर लिए। उसने अपने साथियों के नाम रोबिन दास पुत्र बीजू दास, कृष्णा राव पुत्र अज्ञात व ओमराव निवासी पुर्वाकोट थाना कोरई जिला जाजपुर उड़ीसा बताए। उसे जेल भेज दिया। प्रेस वार्ता के दौरान एएसपी राम किशुन यादव, सीओ सिटी राघवेंद्र सिंह राठौर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
उड़ीसा से बाइकों से आए थे
पक डे़ गए सीताराम दास ने बताया कि वह चारों बाइकों ने 3 फरवरी को जाजपुर से निकले थे। 5 को इटावा पहुंच गए। एक रात उन्होंने रेलवे स्टेशन के पास धर्मशाला में बिताई। 6 को उन्होंने पक्का बाग की कृष्णा कालोनी में किराए पर कमरा लिया। मकान मालिक को उन्होंने कपडे़ का व्यापारी बताया। 7 और 8 फरवरी को वह शहर में घूमे व रेकी की और भरथना चौराहे की एक दुकान को चुना। वारदात को अंजाम देने से पहले उन्होंने बिस्कुट का पैकेट भिगोया और सराफ की दुकान के तालों पर लगा दिया। दुकानदार तालों पर गंदगी लगी देख साफ करने लगा तभी मौका पाकर उन्होंने स्कूटर में रखे जेवरों से भेर बैग को चुरा लिया।
विज्ञापन
पकडे़ जाने के डर से रात को कमरे पर रुके
सीतारामदास ने बताया कि वारदात के बाद चेकिंग में पकडे़ न जाएं इससे बचने को वह लोग कमरे पर रुके। दूसरे दिन सुबह चार बजे ही वह बिना मकान मालिक को बताए बाइकों से उड़ीसा भाग गए। उन्हें उस बात का अंदाजा नहीं था कि उत्तर प्रदेश की पुलिस उड़ीसा में जाकर उनका पता लगा लेगी।
डिग्गी तोड़ने में माहिर
एसएसपी शिवहरी मीना ने बताया कि चारों पेशेवर अपराधी हैं। वह पहले भी इस तरह की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। उड़ीसा में अब तक वह पांच जगह पर वारदात को अंजाम दे चुके हैं। जिसमें दो माह पूर्व बालेश्वर उड़ीसा एक व्यक्ति के तीस हजार रुपये पार किए। तीन माह पूर्व बालेश्वर से ही बाइक की डिग्गी से 80 हजार और छह माह पहले एक दुकानदार की डिग्गी से 25 हजार पार किए। आठ माह पहले भदरक उड़ीसा में एक दुकानदार की बाइक की डिग्गी से 50 हजार पार किए। उसके अलावा बैंक के बाहर खड़ी एक बाइक की डिग्गी से 29 हजार रुपये पार किए। लेकिन पुलिस की पकड़ में नहीं आ सके।