फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   old man murder in plot dispute

प्लाट के विवाद में अधेड़ की गोली मारकर हत्या

Sat, 22 Oct 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Sat, 22 Oct 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
old man murder in plot dispute
घटना की जानकारी देते मृतक के प‌रिजन। - फोटो : अमर उजाला

कोतवाली पुलिस सजगता बरतती तो शायद अधेड़ मान सिंह की हत्या न होती। मृतक के भतीजे ने मारपीट की सूचना दी थी, लेकिन पुलिस ने सिर्फ प्लाट पर काम रुकवाकर कर्तव्यों की इतिश्री कर ली। दबंगों के खिलाफ न तो कोई मामला दर्ज किया गया और न ही उन्हें पकड़ने में कोई रुचि दिखाई। अगर प्लाट के पास फोर्स ही तैनात होता तो शायद दबंग फायरिंग करने का दुस्साहस न करते।

विज्ञापन

गाड़ीपुरा मोहल्ले में प्लाट के विवाद में मानसिंह की जान चली गई। शुक्रवार सुबह जब राजकुमार प्लाट पर निर्माण कार्य करा रहा था तभी निशांत ने साथियों के साथ वहां आकर निर्माण कार्य रुकवा दिया और फायरिंग की। पीड़ित ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी लेकिन वह नहीं पहुंची। बाद में पीड़ित एसएसपी से मिले। प्रभारी कोतवाल ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्य रुकवा दिया और दोनों पक्षों से कहा कि तहसीलदार व राजस्व विभाग में जाकर निस्तारण कराएं। अगर दबंगों पर कार्रवाई हुई होती तो मानसिंह बच सकता था।
विज्ञापन


मारपीट का लगाया आरोप
इटावा। पीड़ित राजकुमार ने दबंगों पर कोतवाली में भी मारपीट करने का आरोप लगाया। राजकुमार ने बताया कि रात को जब उसके  चाचा मान सिंह क ो गोली मार दी गई तो वह कोतवाली में रिपोर्ट लिखाने पहुंचे। वहां दूसरे पक्ष के लोग भी आ गए और उनके साथ मारपीट की। इस संबंध में प्रभारी कोतवाल योगेंद्र शर्मा ने बताया कि जिस समय ये लोग पहुंचे उस समय कोतवाली में कोई मौजूद नहीं था। फोर्स गश्त पर चला गया था। दोनों पक्ष कोतवाली पहुंचे। हो सकता है, कहासुनी हुई हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed