फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   murder case against 4 people

पत्नी सहित चार लोगों पर हत्या की रिपोर्ट

Sat, 18 Jun 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा Updated Sat, 18 Jun 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
murder case against 4 people
जेल में महिला - फोटो : demo pics

गांव चौबिया में दो जून को ससुराल आए युवक का शव पेड़ पर लटका मिलने के मामले में मृतक की मां ने बहू सहित चार ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जसवंतनगर थाना क्षेत्र के गांव फतेहपुरा निवासी शीलू की शादी चौबिया निवासी श्रीकृष्ण की पुत्री रेनू के साथ हुई थी। कुछ समय पूर्व रेनू का पति से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के बाद रेनू मायके आ गई। शीलू भी ससुराल आ गया था। दो जून को शीलू का शव गांव के बाहर एक पेड़ पर लटका मिला था।
विज्ञापन

लोगों ने उसके आत्महत्या करने की बात कही थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया कराया था। वहीं शीलू की मां केशवती ने हत्या किए जाने का आरोप लगाया था। उसने एसएसपी को प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई थी। एसएसपी के आदेश के बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी रेनू, ससुर श्रीकृष्ण, चचिया ससुर नरेश और सास के खिलाफ हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसओ चौबिया जेपी यादव ने बताया पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed