{"_id":"59b032b24f1c1bf87f8b46b2","slug":"mla-from-dewar-to-scramble-from-so","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक के देवर ने एसओ से की हाथापाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विधायक के देवर ने एसओ से की हाथापाई
इटावा
Updated Wed, 06 Sep 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
इटावा। बुधवार को भरथना क्षेत्र की भाजपा विधायक के देवर ने इकदिल थाने जाकर एसओ पर साथी का केस खत्म करने का दबाव बनाया। एसओ ने मना किया तो उनके साथ हाथपाई कर दी। पुलिस ने दोनों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने व धमकी देने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है।
कस्बा इकदिल निवासी महिला उर्मिला देवी ने समाधान दिवस पर थाने में प्रार्थनापत्र दिया था कि जुलाहापुरी निवासी सुघर कुमार पुत्र राधेलाल ने उसके साथ धोखाधड़ी कर उसकी दुकान का बैनामा करा लिया। पुलिस ने उसकी जांच के लिए सुधीर कुमार को बुलाया था। सुधीर थाने नहीं पहुचा। इस कारण से एसओ अमित कुमार ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए।
बुधवार दोपहर सुधीर कुमार भरथना क्षेत्र की विधायक सावित्री कठेरिया के देवर भानु कठेरिया को लेकर थाने पहुंचा और एसओ से कहा कि इस मामले की यहीं समाप्त कर दो। इस पर एसओ अमित कुमार ने कहा कि महिला ने सीओ को प्रार्थना पत्र दिया था। इतना कहने पर भानु आगबबूला हो गया और उसने एसओ से हाथापाई कर दी।
विज्ञापन
एसओ ने फोर्स को बुलाकर भानु व सुधीर को पकड़ लिया। एसओ ने दोनों के खिलाफ गाली गलौज करने व सराकारी काम में बाधा डालने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसओ अमित कुमार ने बताया कि दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।