{"_id":"45d51a1f322bf3f63f7bf38b07a89efa","slug":"millions-stolen-goods-from-two-homes-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घरों से लाखों का माल चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो घरों से लाखों का माल चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Sat, 19 Sep 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के गांव नसीदीपुरा में गुरुवार की रात
विज्ञापन
दो घरों में घुसकर चोर लाखों रुपये का माल उठा ले गए। सो रहे परिजनों को
चोरी की भनक भी नहीं लगी।
शुक्रवार की सुबह जब घर में सामान बिखरा देखा तो चोरी की जानकारी हुई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
गांव नसीदीपुर निवासी शिवकुमार पुत्र अशोक सिंह परिवार के साथ अपनी छत पर सो रहे थे। रात में चोर पिछवाडे़ खडे़ पेड़ से उनके मकान पर चढ़ गए। छत से होते हुए चोर मकान में घुस गए। चोरों ने कमरे में रखी अलमारी के ताले तोड़ दिए और उसमें रखे जेवर और नकदी उठा ले गए।
चोर घर में रखी अटैची भी साथ ले गए। छत पर सो रहे लोगों को चोरी की भनक भी नहीं लगी। इसके बाद चोरों ने गांव के ही वीरसिंह के मकान को निशाना बनाया। चोर दरवाजे की कुंडी तोड़कर मकान में घुस गए और घर में रखे बक्से और सूटकेस उठा ले गए।
वीर सिंह जब सोकर उठे तो देखा घर के दरवाजे खुले हुए थे। शंका हुई कमरे में जाकर देखा तो सामान गायब था। पीड़ित लोगों ने बताया कि चोर उनके घरों से करीब ढाई लाख से अधिक का सामान ले गए।
पीड़ितों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया। खोजबीन के दौरान चोरी हुए बक्से गांव के पास स्थित खेत में पडे़ मिले। पास में ही बियर की बोतलें भी पड़ी मिली। कयास लगाए जा रहे हैं कि चोरों ने यही बैठकर बियर पी है।